रामचिरैया
पक्षियों का परिवार / From Wikipedia, the free encyclopedia
रामचिरैया (Kingfisher) एक छोटे से मध्य आकार की रंग-बिरंगी पक्षी जातियों का समूह है। यह नाम कभी तो एक ही कुल ऐल्सेनिनिडाए (Alcedinidae) के लिए और कभी तीन कुलों को सम्मिलित करने वाले ऐल्सेडिनीस (Alcedines) नामक उपगण के लिए प्रयोगित है। रामचिरैया की लगभग ९० जातियाँ ज्ञात हैं। सभी जातियों के बड़े सिर, लम्बी व नोकीली चोंच, छोटी टांग और छोटी दुम हैं। नर और मादा में रंग लगभग एक समान ही होता है।[1][2]
सामान्य तथ्य रामचिरैयाKingfisher, वैज्ञानिक वर्गीकरण ...
रामचिरैया Kingfisher | |
---|---|
नीलाकाश रामचिरैया Azure kingfisher Ceyx azureus | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | जंतु |
संघ: | रज्जुकी (Chordata) |
वर्ग: | पक्षी (Aves) |
गण: | कोरैसीफ़ोर्मीस (Coraciiformes) |
उपगण: | ऐल्सेडिनीस (Alcedines) |
कुल: | ऐल्सेनिनिडाए (Alcedinidae) राफ़ीनेस्क, १८१५ |
उपकुल | |
Alcedininae | |
विश्व में रामचिरैया का विस्तार (नीला रंग) |
बंद करें