राठौड़
भारत का एक राजपूत वंश / From Wikipedia, the free encyclopedia
राठौड़ अथवा राठौड एक राजपूत गोत्र है जो उत्तर भारत में निवास करते हैं। इन्हें सूर्यवंशी राजपूत माना जाता है।[1] वे पारम्परिक रूप से राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र मारवाड़ में शासन करते थे।[2][3]
सामान्य तथ्य मारवाड़ का राजघराना, देश ...
मारवाड़ का राजघराना | |
---|---|
देश | जोधपुर राज्य |
पितृ वंश | गहड़वाला वंश या राष्ट्रकूट वंश |
उपाधियाँ |
मारवाड़ के राजा जोधपुर के राजा |
स्थापना | 1226 |
संस्थापक | राव सीहा |
अंतिम शासक | हनवंत सिंह |
वर्तमान प्रमुख | गज सिंह |
बंद करें
राजस्थान के सम्पूर्ण राठौड़ो के मूल पुरुष राव सीहा जी माने जाते है जिन्होंने पाली से राज प्रारम्भ किया उनकी छतरी पाली जिले के बिटु गाव में बनी हुई है राठौड़ राजपूतो द्वारा युधो में अद्वतिय शौर्य पराक्रम बताने के कारण उन्हें रणबंका राठौड़ भी कहा जाता है 1947 से पूर्व भारत में अकेले राठौड़ो की दस से ज्यादा रियासते थे और सैकड़ो ताजमी ठिकाने थे जिनमे मुख्य जोधपुर, मारवाड़, किशनगढ़, बीकानेर, ईडर, कुशलगढ़, सैलाना, सुंदरसी, झाबुआ, सीतामउ, रतलाम, मांडा, अलीराजपुर वही पूर्व रियासतो में मेड़ता ,मारोठ और गोड़वाड़ घाणेराव मुख्या थे