राइटर्स बिल्डिंग
वेस्ट बंगाल का सचिवालय / From Wikipedia, the free encyclopedia
राइटर्स बिल्डिंग (अंग्रेजी: Writers' Building; बांग्ला : মহাকরণ (महाकरन)), जिसे संक्षेप में अक्सर सिर्फ राइटर्स कहा जाता है, भारत के राज्य पश्चिम बंगाल की राज्य सरकार के सचिवालय की इमारत है। यह पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में स्थित है। 4 अक्टूबर 2013 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री का कार्यालय इसी इमारत में था लेकिन अब इमारत के नवीकरण के कार्य के चलते सरकार के अधिकांश विभाग अस्थायी रूप से हावड़ा में स्थित नाबन्ना नामक एक अन्य इमारत में स्थानांतरित हो गये हैं।
सामान्य तथ्य राइटर्स बिल्डिंग Writers' Building মহাকরণ, सामान्य विवरण ...
राइटर्स बिल्डिंग Writers' Building মহাকরণ | |
---|---|
![]() राइटर्स बिल्डिंग का मुख्य मुहार | |
सामान्य विवरण | |
निर्माणकार्य शुरू | 1777 |
स्वामित्व | पश्चिम बंगाल सरकार |
योजना एवं निर्माण | |
वास्तुकार | थॉमस ल्यों |
बंद करें
मूल रूप से इस इमारत का निर्माण ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के लेखकों यानि राइटर्स के कार्यालय के लिए किया गया था, इसलिए इसे यह नाम मिला है। इस इमारत के वास्तुकार थॉमस ल्यों हैं जिन्होने इसका डिजाइन 1777 में तैयार किया था। वर्षों के दौरान राइटर्स बिल्डिंग का कई बार विस्तार किया गया है।