![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/b/b2/Rann_of_Kutch_-_White_Desert.jpg/640px-Rann_of_Kutch_-_White_Desert.jpg&w=640&q=50)
रन ऑफ कच्छ
From Wikipedia, the free encyclopedia
कृपया भ्रमित न हों और इसे कच्छ का रण से भिन्न समझें।
रन ऑफ कच्छ (कच्छ भाषा: कच्छ जो रन) भारत के गुजरात राज्य के कच्छ जिले में स्थित है। यह दुनिया के सबसे बड़े नमक रेगिस्तानों में से एक है।[1] रन का अर्थ है रेगिस्तान और कच्छ का अर्थ है कछुवा । ऐसा प्रतीत होता है कि कच्छ के रण का नक्शा एक उल्टा कछुवा जैसे दिकता है। इसीलिए इसका नाम कच्छ का रन पड़ा। यह ज्यादातर गुजरात राज्य के कच्छ जिला में और आंशिक रूप से पाकिस्तान के सिंध प्रांत में स्थित है। इसे ग्रेट रॉन और लिटिल रॉन में विभाजित किया गया है। यह कुल 26,000 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इसकी पूर्व और पश्चिम में नमकीन मिट्टी है। उत्तर में थार रेगिस्तान और दक्षिण में पहाड़। पश्चिम में सिंधु नदी डेल्टा भी है। कच्छ के रन में घास के मैदान हैं जिन्हें बन्नी के नाम से जाना जाता है।[2]
सामान्य तथ्य कच्छ रेगिस्तान कच्छ जो रेगिस्तान, राज्य ...
बंद करें
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/6/62/Kachch.png/640px-Kachch.png)