रघुवर दास
भारतीय राजनैतिज्ञ, पूर्व मुख्यमंत्री (झारखण्ड) / From Wikipedia, the free encyclopedia
रघुवर दास भारतीय जनता पार्टी के एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री है। 26 सितम्बर 2020 को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त हुए हैं।[1][2] वे पूर्व में झारखण्ड के जमशेदपुर से विधायक थे।[3]
रघुवर दास | |
---|---|
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 28 दिसंबर 2014 | |
पूर्वा धिकारी | हेमंत सोरेन |
झारखण्ड के उप मुख्यमंत्री | |
पद बहाल 30 दिसंबर 2009 – 29 मई 2010 | |
झारखण्ड विधानसभा के सदस्य | |
कार्यकाल 1995– 2019 तक (पाँच बार) | |
चुनाव-क्षेत्र | जमशेदपुर पूर्व |
जन्म | 3 मई 1955 (1955-05-03) (आयु 69) जमशेदपुर |
राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
बच्चे | 02 |
निवास | 68-भालूबासा, लाइन नं-3, जमशेदपुर |
धर्म | हिन्दू |
२०१४ के चुनावों में उन्होंने 'जमशेदपुर पूर्व' सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा तथा वे इंडियन नेशनल कांग्रेस के उम्मीदवार आनन्द बिहारी दुबे को 70157 वोटों के अंतर से हराकर निर्वाचित हुए। [4]
इनका जन्म 3 मई, 1955 को छत्तीसगढ़ में हुआ। 1977 में वे जनता पार्टी के सदस्य बने तथा 1980 में बीजेपी की स्थापना के साथ ही वह सक्रिय राजनीति में आए।[5]
1995 में वे पहली बार जमशेदपुर पूर्व से विधायक चुने गए। तब से लगातार पांचवीं बार उन्होंने इसी क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीता है।[5]
पुत्र : ललित दास;
बहू : पूर्णिमा ललित दास (पूर्णिमा साहू)