यूरी गगारिन
सोवियत पायलट और अंतरिक्ष यात्री, अंतरिक्ष में पहला मानव (1934-1968) / From Wikipedia, the free encyclopedia
यूरी अलेक्सेयेविच गगारिन (Yuri Alekseyevich Gagarin) (9 मार्च 1934 – 27 मार्च 1968), भूतपूर्व सोवियत संघ के हवाबाज़ और अंतरिक्ष यात्री थे।[1] १२ अप्रैल, १९६१ को अंतरिक्ष में जाने वाले वे प्रथम मानव थे।[2]
सामान्य तथ्य यूरी अलेक्सेयेविच गागरिन Yuri Alekseyevich Gagarin Юрий Алексеевич Гагарин, <br/सोवियत अंतरिक्ष यात्रीअंतरिक्ष में पहले मानव ...
यूरी अलेक्सेयेविच गागरिन Yuri Alekseyevich Gagarin Юрий Алексеевич Гагарин | |
---|---|
<br/सोवियत अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में पहले मानव | |
राष्ट्रीयता | सोवियत |
स्तर | मृतक |
जन्म |
9 मार्च 1934 क्लूशीनो, रूस, सोवियत संघ |
मृत्यु |
27 मार्च 1968(1968-03-27) (उम्र 34) नोवोसिओलोवो, रूस, सोवियत संघ |
अन्य व्यवसाय | पायलट |
रैंक | कर्नल, सोवियत वायु सेना |
अंतरिक्ष में समय | 1 घंटा, 57 मिनट |
चयन | वायु सेना समूह 1 |
मिशन | वोस्तोक 1 |
पुरस्कार |
बंद करें
अन्तरिक्ष की यात्रा करने के बाद गगारिन अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठित व्यक्ति बन चुके थे और उन्हें कई तरह के पदक और खिताबों से सम्मानित किया गया था। उन खिताबों में से एक ख़िताब था हीरो ऑफ़ द सोवियत यूनियन (Hero of the Soviet Union) था। उन्होंने Vostok 1 नामक अन्तरिक्ष यान में अपनी यात्रा की थी।[3]
१९६८ जब वे मिग १५ (MiG-15) नामक प्रशिक्षण विमान का संचालक कर रहे थे तो, विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण उनकी मृत्यु हो गयी।
यूरी गगारिन पदक उनके सम्मान में प्रदान किया जाता है।