यूटीसी+०५:४५
From Wikipedia, the free encyclopedia
यूटीसी+५:४५ (अंग्रेज़ी: UTC+05:45) या समन्वयित विश्वव्यापी समय +5:45 एक समय क्षेत्र है जिसका उपयोग केवल नेपाल में होता है। इससे पहले 1986 तक नेपाल में केवल +5:40 का उपयोग किया जाता था। इसे नेपाल मानक समय या नेपाल समय भी कहते हैं। इस समय मंडल का पूरे वर्ष उपयोग होता है।