अरुण (ग्रह)
सौरमंडल में सूर्य से सातवां गृह / From Wikipedia, the free encyclopedia
अरुण (Uranus; प्रतीक: ), या यूरेनस हमारे सौर मण्डल में सूर्य से सातवाँ ग्रह है। व्यास के आधार पर यह सौर मण्डल का तीसरा बड़ा और द्रव्यमान के आधार पर चौथा बड़ा ग्रह है। द्रव्यमान में यह पृथ्वी से १४.५ गुना अधिक भारी और अकार में पृथ्वी से ६३ गुना अधिक बड़ा है। औसत रूप में देखा जाए तो पृथ्वी से बहुत कम घना है - क्योंकि पृथ्वी पर पत्थर और अन्य भारी पदार्थ अधिक प्रतिशत में हैं जबकि अरुण पर गैस अधिक है। इसीलिए पृथ्वी से तिरेसठ गुना बड़ा अकार रखने के बाद भी यह पृथ्वी से केवल साढ़े चौदह गुना भारी है। हालांकि अरुण को बिना दूरबीन के आँख से भी देखा जा सकता है, यह इतना दूर है और इतनी माध्यम रोशनी का प्रतीत होता है के प्राचीन विद्वानों ने कभी भी इसे ग्रह का दर्जा नहीं दिया और इसे एक दूर टिमटिमाता तारा ही समझा।[14] १३ मार्च १७८१ में [[विलियम हरशॅल मोइन हरसल ने इसकी खोज की घोषणा करी। अरुण दूरबीन द्वारा पाए जाने वाला पहला ग्रह था।
इस लेख में विकिपीडिया के गुणवत्ता मापदंडों पर खरे उतरने के लिए सफ़ाई की आवश्यकता है। इसमें मुख्य समस्या है कि: references display। कृपया इस लेख को सुधारने में यदि आप सहकार्य कर सकते है तो अवश्य करें। इसके संवाद पृष्ठ पर कुछ सलाह मिल सकती है। (जुलाई 2012) |
खोज
| ||||||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
खोज कर्ता | William Herschel | |||||||||
खोज की तिथि | March 13, 1781 | |||||||||
उपनाम
| ||||||||||
विशेषण | Uranian | |||||||||
युग J2000 | ||||||||||
उपसौर |
|
|||||||||
अपसौर |
|
|||||||||
अर्ध मुख्य अक्ष |
|
|||||||||
विकेन्द्रता | 0.044 405 586 | |||||||||
परिक्रमण काल |
|
|||||||||
संयुति काल | 369.66 days[3] | |||||||||
औसत परिक्रमण गति | 6.81 km/s[3] | |||||||||
औसत अनियमितता | 142.955 717° | |||||||||
झुकाव | 0.772 556° to Ecliptic 6.48° to Sun's equator 1.02° to Invariable plane[4] |
|||||||||
आरोही ताख का रेखांश | 73.989 821° | |||||||||
उपमन्द कोणांक | 96.541 318° | |||||||||
उपग्रह | 27 | |||||||||
भौतिक विशेषताएँ
| ||||||||||
विषुवतीय त्रिज्या | 25,559 ± 4 km 4.007 Earths[5][lower-alpha 2] |
|||||||||
ध्रुवीय त्रिज्या | 24,973 ± 20 km 3.929 Earths[5][lower-alpha 2] |
|||||||||
सपाटता | 0.022 9 ± 0.000 8[lower-alpha 3] | |||||||||
परिधि | 159,354.1 km[6] | |||||||||
तल-क्षेत्रफल | 8.115 6×109 km2[6][lower-alpha 2] 15.91 Earths |
|||||||||
आयतन | 6.833×1013 km3[3][lower-alpha 2] 63.086 Earths |
|||||||||
द्रव्यमान | (8.6810 ± 0.0013)×1025 kg 14.536 Earths[7] GM=5 793 939 ± 13 km3/s2 |
|||||||||
माध्य घनत्व | 1.27 g/cm3[3][lower-alpha 2] | |||||||||
विषुवतीय सतह गुरुत्वाकर्षण | 8.69 m/s2[3][lower-alpha 2] 0.886 g |
|||||||||
पलायन वेग | 21.3 km/s[3][lower-alpha 2] | |||||||||
नाक्षत्र घूर्णन काल |
0.718 33 day (Retrograde) 17 h 14 min 24 s[5] |
|||||||||
विषुवतीय घूर्णन वेग | 2.59 km/s 9,320 km/h |
|||||||||
अक्षीय नमन | 97.77°[5] | |||||||||
उत्तरी ध्रुव दायां अधिरोहण | 17 h 9 min 15 s 257.311°[5] |
|||||||||
उत्तरी ध्रुवअवनमन | −15.175°[5] | |||||||||
अल्बेडो | 0.300 (Bond) 0.51 (geom.)[3] |
|||||||||
सतह का तापमान 1 bar level[8] 0.1 bar (tropopause)[9] |
| |||||||||
सापेक्ष कांतिमान | 5.9[10] to 5.32[3] | |||||||||
कोणीय व्यास | 3.3"–4.1"[3] | |||||||||
स्केल हाईट | 27.7 km[3] | |||||||||
संघटन | (Below 1.3 bar)
|
हमारे सौर मण्डल में चार ग्रहों को गैस दानव कहा जाता है, क्योंकि इनमें मिटटी-पत्थर की बजाय अधिकतर गैस है और इनका आकार बहुत ही विशाल है। अरुण इनमे से एक है - बाकी तीन बृहस्पति, शनि और वरुण (नॅप्टयून) हैं। इनमें से अरुण की बनावट वरुण से बहुत मिलती-जुलती है। अरुण और वरुण के वातावरण में बृहस्पति और शनि के तुलना में बर्फ़ अधिक है - पानी की बर्फ़ के अतिरिक्त इनमें जमी हुई अमोनिया और मीथेन गैसों की बर्फ़ भी है। इसलिए कभी-कभी खगोलशास्त्री इन दोनों को "बर्फ़ीले गैस दानव" नाम की श्रेणी में डाल देते हैं। सौर मण्डल के सारे ग्रहों में से अरुण का वायुमण्डल सब से ठण्डा पाया गया है और उसका न्यूनतम तापमान -४९ कैल्विन (यानी -२२४° सेण्टीग्रेड) देखा गया है। इस ग्रह में बादलों की कई तहें देखी गई हैं। मानना है के सब से नीचे पानी के बादल हैं और सब से ऊपर मीथेन गैस के बादल हैं। यह भी माना जाता है कि यदि किसी प्रकार अरुण के बिलकुल बीच जाकर इसका केन्द्र देखा जा सकता तो वहाँ बर्फ़ और पत्थर पाए जाते।[15]