विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
याला थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह दक्षिणी थाईलैण्ड क्षेत्र में मलय प्रायद्वीप में स्थित है। दक्षिण में इसकी सीमाएँ मलेशिया के पेराक और केदाह राज्यों से लगती हैं और यह दक्षिणी थाईलैण्ड का अकेला राज्य है जो समुद्र से तटवर्ती नहीं।[1]
"याला" शब्द मलय भाषा के "जाला" शब्द का थाई भाषा रूप है। इसका अर्थ "जाल" ही होता है। पत्तानी मलय में प्रान्त को "जोलोर" भी कहते हैं।
याला थाईलैण्ड के उन केवल चार प्रान्तों में से एक है जिसमें मुस्लिम समुदाय बहुसंख्यक है। स्थानीय आबादी ७२% मुस्लिम और अन्य बौद्ध धर्मी है। अधिकांश लोग अपनी मातृभाषा के रूप में पत्तानी मलय भाषा बोलते हैं।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.