![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/0/0b/Nature_made_Shivalinga_in_Mawjymbuin_Cave_Mawsynram_Meghalaya_India.jpg/640px-Nature_made_Shivalinga_in_Mawjymbuin_Cave_Mawsynram_Meghalaya_India.jpg&w=640&q=50)
मौसिनराम
भारत का गाँव / From Wikipedia, the free encyclopedia
मौसिनराम (Mawsynram) भारत के मेघालय राज्य के पूर्व खासी हिल्स ज़िले में स्थित एक बस्ती है। यह राज्य राजधानी, शिलांग, से लगभग 60.9 किमी दूर स्थित है। यह भारत का सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र है, और सम्भवतः विश्व का भी। यहाँ वार्षिक रूप से 11,872 मिलिमीटर वर्षा होती है और गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में यहाँ सन् 1985 में 26,000 मिलिमीटर वर्षा गिरी थी। मेघालय राज्य राजमार्ग 4 यहाँ से गुज़रता है।[1][2][3]
सामान्य तथ्य मौसिनराम Mawsynram, ज़िला ...
मौसिनराम Mawsynram | |
---|---|
![]() मौसिनराम के समीप की मौजिमबुइन गुफा में शताब्दियों तक गुफा की छत से टपकते जल में घुले हुए खनिजों के जमने से बना प्राकृतिक स्टैलैगमाइट | |
निर्देशांक: 25.298°N 91.581°E / 25.298; 91.581 | |
ज़िला | पूर्व खासी हिल्स ज़िला |
प्रान्त | मेघालय |
देश | ![]() |
ऊँचाई | 1400 मी (4,600 फीट) |
भाषाएँ | |
• प्रचलित | खासी |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 793113 |
टेलीफोन कोड | 03673 |
निकटतम शहर | मौफलांग |
जलवायु | नम (कोपेन) |
बंद करें