मोहम्मद (नाटक)
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
मोहम्मद (फ्रांसीसी : Le fanatisme, ou Mahomet le Prophète , शाब्दिक अर्थ : कट्टरता, या पैगम्बर मोहम्मद ) फ्रांसीसी नाटककार और दार्शनिक वोल्टेयर द्वारा 1736 में रचित दुखान्त नाटक है। इसमें पांच-अंक हैं। 25 अप्रैल 1741 को लिली में इसे पहली बार मंचित किया गया था।
यह नाटक मुहम्मद की पारम्परिक जीवनी में मौजूद धार्मिक कट्टरता और स्वार्थ के लिए किए गए हेरफेर का अध्ययन है जिसमें वह अपने आलोचकों की हत्या का आदेश देते हैं। [1] वोल्टेयर ने इस नाटक को "एक झूठे और बर्बर संप्रदाय के संस्थापक के विरोध में लिखा गया" बताया था। [2]
नाटक का काल मक्का बिजय के पूर्व युद्धविराम के समय का है (६२९ ई)। प्रथम अङ्क में श्रोताओं का परिचय मक्का के एक काल्पनिक नेता से होता है जिसका नाम 'जोपिर' है। वह स्वतंत्रतता और स्वतंत्रचिन्तन का घोर समर्थक है। यहाँ पर मुहम्मद को अपने सेनापति ओमर, विरोधी जोपिर तथा उसके दो बच्चों (सेइद और पालमिरा) के साथ वार्ता करते हुए दिखाया गया है। सेइद और पाल्मिरा को मुहम्मद ने १५ वर्ष पूर्व उनके बचपन में ही अपहरण करके गुलाम बना लिया था, किन्तु जोपिर को इसका ज्ञान नहीं था। जोपिर, मुहम्मद स्वीकार नहीं करता।
पालमीरा अब जवान और सुन्दर है। उस पर मुहम्मद की ईर्ष्या और कामदृष्टि पड़ते हुए दिखाया गया है। पालमीरा और सेइद में प्यार बढ़ते हुए देखकर मुहम्मद सेइद को पालमीरा से अलग करने का कुचक्र रचते हैं। इसके लिए वह सेइद को मजहबी उन्माद में डालकर जोपिर पर आत्मघाती हमला करने के लिए मक्का भेजने की योजना बनाते हैं। इसके पीछे मुहम्म्द की सोच है कि इससे जोपिर और सेइद दोनों से मुक्ति मिल जाएगी और पालमीरा उनसे प्यार करने लगेगी। [3]इस आचरण को मुहम्मद दैवी आदेश बताते हैं। सेइद के मन में जोपिर के आचरण के प्रति आदर का भाव है। इसलिए पहले वह हिचकिचाता है किन्तु धर्मान्धता का वशीभूत वह अन्ततः जोपिर की हत्या कर देता है। [4]
फेनोर आता है और सेइद तथा पाल्मीरा को सारी सच्चाई बता देता है कि जोपिर उनका पिता था। अब ओमर आता है और धोखे से सेइद को जोपिर की हत्या के लिए गिरफ्तार करने का आदेश देता है, यह जानते हुए भी कि जोपिर की हत्या का आदेश स्वयं मुहम्मद ने दिया था। मुहम्मद इस घटना पर परदा डालने का निर्णय लेते हैं ताकि उनका यह धोखा और अत्याचार सबके सामने न आ पाए।
मुहम्मद की धोखेबाजी को पहचान चुकी पालमीरा मुहम्मद के खुदा का त्याग करते हुए आत्महत्या कर लेती है किन्तु मुहम्मद के चंगुल में नहीं आती।[5]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.