![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/hi/thumb/6/6d/Mohan_Bagan_FC_Logo.png/640px-Mohan_Bagan_FC_Logo.png&w=640&q=50)
मोहन बागान ए. सी.
From Wikipedia, the free encyclopedia
मोहन बागान एथलेटिक क्लब, कोलकाता में स्थित एक भारतीय फुटबॉल क्लब है। यह क्लब 15 अगस्त 1889 को स्थापित किया गया था, इसे भारत का राष्ट्रीय क्लब कहा जाता है और इसे एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल क्लब होने का गौरव भी प्राप्त है।[2] यह फुटबॉल टीम अपनी स्थापना के बाद से ही सफल रहा है और इसने भारत के सबसे सफल क्लबों में से एक के रूप में अपनी स्थिति को बनाए रखा है। इसने राष्ट्रीय महत्व की कई ट्राफियां जीती है जैसे- फेडरेशन कप, डूरंड कप, नेशनल फुटबॉल लीग और कोलकाता प्रीमियर डिवीजन। मोहन बागान किसी यूरोपीय टीम को हराने वाली पहली भारतीय टीम थी, जब उन्होने १९११ में ईस्ट यॉर्कशायर रेजीमेंट को हराया था।[3]
सामान्य तथ्य पूर्ण नाम, उपनाम ...
![]() | |||
पूर्ण नाम | मोहन बागान एथलेटिक क्लब | ||
---|---|---|---|
उपनाम | मैरीनर्स | ||
स्थापना | 15 अगस्त 1889 (1889-08-15)[1][2] | ||
मैदान |
युवा भारती क्रीडांगन, कोलकाता, पश्चिम बंगाल (क्षमता: 80,000) | ||
अध्यक्ष | स्वपन बोस | ||
प्रबंधक | एंटोनियो लोपेज़ हबस | ||
लीग | इंडियन सुपर लीग | ||
वेबसाइट | क्लब का आधिकारिक पृष्ठ | ||
|
बंद करें
मोहन बागान की पड़ोसी ईस्ट बंगाल एफ.सी. के साथ एक लंबे समय से प्रतिद्वंद्विता रही है, जिनके साथ यह कोलकाता डर्बी प्रतियोगिता में भाग लेते हैं।