![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/d/d0/Suswani_Mata_Mandir_Morkhana_4.jpg/640px-Suswani_Mata_Mandir_Morkhana_4.jpg&w=640&q=50)
मोरखाणा
श्री सुस्वानी माता के लिए प्रसिद्ध मंदिर / From Wikipedia, the free encyclopedia
यह स्थान बीकानेर से २८ मील दक्षिण-पूर्व में है। यहां का सुसवाणी देवी का मंदिर उल्लेखनीय है। यह मंदिर एक ऊँचे टीले पर बना है तथा इसमें एक तहखाना, खुला हुआ प्रांगण एवं [1] बरामदा है।
![](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/1/13/Suswani_Mata%2CMorkhana.jpg/640px-Suswani_Mata%2CMorkhana.jpg)
![]() | इस लेख को विकिफ़ाइ करने की आवश्यकता हो सकती है ताकि यह विकिपीडिया के गुणवत्ता मानकों पर खरा उतर सके। कृपया प्रासंगिक आन्तरिक कड़ियाँ जोड़कर, या लेख का लेआउट सुधार कर सहायता प्रदान करें। (दिसम्बर 2015) अधिक जानकारी के लिये दाहिनी ओर [दिखाएँ] पर क्लिक करें।
|
मोरखाणा सिंध मोरखाणा मोरखाना | |
---|---|
कस्बा | |
![]() श्री सुसवाणी माता मंदिर , मोरखाणा | |
निर्देशांक: 27.750730°N 73.540786°E / 27.750730; 73.540786 | |
Country | ![]() |
State | राजस्थान |
District | Bikaner |
Languages | |
• Official | Hindi |
समय मण्डल | IST |
PIN | 334202 |
यह सारा जैसलमेरी पत्थरों का बना है और इसके तहखाने की बाहरी चाहरदीवारों पर देवताओं और नर्तकियों की आकृतियां खुदी है। इसी प्रकार द्वार भाग भी खुदाई के काम से भरा हुआ है। तहखाने के चारों तरफ एक नीची दीवार बनी है। प्रागंण पर छत है जो १६ खंभों पर स्थित है, जिनमें १२ तो चारों ओर घेरे में लगे हैं। शेष ४ मध्य में हैं। मध्य के चारों स्तंभ और तहखाने के सामने के दो स्तंभ घटपल्लभ शैली में बने हैं। घेरे में लगे हुए स्तंभ श्रीधर शैली के हैं। मध्य के स्तंभों में से एक पर बैठे हुए मनुष्य की आकृति खुदी है।[2]
![](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/8/8d/Morkhana2.jpg/640px-Morkhana2.jpg)
तहखाने के सामने दांई तरफ के स्तंभ पर दो लेख खुदे हैं। एक तरफ का लेख स्पष्ट नहीं है तथा दूसरी तरफ का लेख ११७२ ई० का है तथा इसके ऊपरी भाग में एक स्री की आकृति बनी हुई है। [3]