मिकी रूनी
अमरीकी फ़िल्म अभिनेता / From Wikipedia, the free encyclopedia
मिकी रूनी (जन्म जोसफ यूल, जूनियर; २३ सितम्बर १९२० – ६ अप्रैल २०१४) एक अमेरिकी फ़िल्म अभिनेता और मनोरंजनकर्त्ता थे जो अपने पूर्ण जीवनकाल में फ़िल्मों, टेलीविज़न और रंगमंच में व्यतीत किया।
मिकी रूनी | |
---|---|
लोरेंज़ो तार्टमेला के साथ मिकी रूनी | |
जन्म |
जोसेफ यूल, जूनियर 23 सितम्बर 1920 ब्रुकलीन, न्यूयॉर्क, सं॰रा॰अ॰ |
मौत |
अप्रैल 6, 2014(2014-04-06) (उम्र 93) लॉस ऐन्जेलिस, कैलिफोर्निया, सं॰रा॰अ॰ |
आवास | वेस्टलेक गाँव, कैलिफोर्निया |
पेशा | अभिनेता, मनोरंजन करनेवाला |
कार्यकाल | 1922–2014 |
ऊंचाई | 5 फीट 2 इंच (1.57 मी॰)[1] |
जीवनसाथी |
|
बच्चे | 9 |
माता-पिता |
जोसेफ यूल, नेली डब्ल्यू॰ (नी कार्टर) |
पुरस्कार | जुवेनाइल एकेडमी अवार्ड, अकादमी मानद पुरस्कार, एमी, 2 गोल्डन ग्लोब |
वेबसाइट mickeyrooney |
उन्होंने जुवेनाइल एकेडमी अवार्ड, अकादमी मानद पुरस्कार, एमी और दो गोल्डन ग्लोब पुरस्कारों सहित विभिन्न पुरस्कार प्राप्त किये। एक बाल कलाकार के रूप में कार्य करते हुए युवावस्था में ही एंडी हार्डी का किरदार निभाने के लिए सुपरस्टार बन चुके थे। उन्होंने अपने जीवन का सबसे लम्बा समय अभिनेता के रूप में बिताया। उन्होंने १९२० के दशक से २०१० के दशक तक के १० दसकों के ९२ वर्ष सक्रिय रूप से फ़िल्म निर्माण में व्यतीत किये।
अप्रैल २०१४ में उनके निधन तक रूनी मूक फ़िल्मों में काम करने वाले अन्तिम सितारों में से एक थे। १९३०-१९४० के दशक की विभिन्न फ़िल्मों के कलाकारों में से वो एकमात्र जीवित सदस्य थे।