![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/7/7b/Mindy_Kaling_by_Claire_Leahy_%2528cropped%2529.jpg/640px-Mindy_Kaling_by_Claire_Leahy_%2528cropped%2529.jpg&w=640&q=50)
मिंडी कालिंग
From Wikipedia, the free encyclopedia
वेरा मिंडी चोकलिंगम (जन्म 24 जून, 1979)[1] जिन्हें पेशेवर रूप से मिंडी कालिंग (/ˈkeɪlɪŋ/) के नाम से जाना जाता है, एक अमेरिकी अभिनेत्री, हास्य अभिनेता, पटकथा लेखक और निर्माता हैं। वह टेलीविज़न पर अपने व्यापक काम के लिए जानी जाती हैं। उन्हें दो स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स और एक टोनी पुरस्कार, तथा छह प्राइमटाइम एमी अवार्ड्स नामांकन सहित कई पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। टाइम (अंग्रेज़ी पत्रिका) द्वारा 2013 में उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक के रूप में मान्यता दी गई और 2022 में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा नेशनल मेडल ऑफ़ द आर्ट्स से सम्मानित किया गया।[2]
मिंडी कालिंग | |
---|---|
![]() 2020 में कालिंग | |
जन्म |
वेरा मिंडी चोकलिंगम 24 जून 1979 (1979-06-24) (आयु 45) कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स, यू.एस. |
शिक्षा | डार्टमाउथ कॉलेज (एबी) |
पेशा |
|
कार्यकाल | 2002–वर्तमान |
बच्चे | 3 |
उन्हें पहली बार पहचान एनबीसी (NBC) सिटकॉम द ऑफिस (अमरीकी टीवी शृंखला) (2005-2013) में केली कपूर की भूमिका निभाकर मिली जिसमे उन्होंने एक लेखक, कार्यकारी निर्माता और निर्देशक के रूप में भी काम किया। सीरीज में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट लेखन के लिए उन्हें हास्य श्रृंखला में प्राइमटाइम एमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया। 2012 में कलिंग ने प्रोडक्शन कंपनी कलिंग इंटरनेशनल की स्थापना की।[3]