Loading AI tools
मालेगांव महानगर पालिका विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
मालेगांव (Malegaon) भारत के महाराष्ट्र राज्य के नाशिक ज़िले में स्थित एक नगर है। यह शहर मुम्बई से 280 किलोमीटर उत्तर पूर्व दिशा में स्थित है।[1][2][3]
मालेगांव Malegaon | |
---|---|
मालेगांव दुर्ग | |
निर्देशांक: 20.55°N 74.55°E | |
देश | भारत |
प्रान्त | महाराष्ट्र |
ज़िला | नाशिक ज़िला |
क्षेत्रफल | |
• कुल | 68.56 किमी2 (26.47 वर्गमील) |
ऊँचाई | 438 मी (1,437 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 4,71,312 |
भाषा | |
• प्रचलित | मराठी |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 423203 व 423105 |
दूरभाष कोड | 02554 |
वाहन पंजीकरण | MH-41 |
वेबसाइट | मालेगांव नगरपालिका |
कृषि उत्पादों का एक महत्त्वपूर्ण विपणन स्थल यह नगर हथकरघा उद्योग का विख्यात केंद्र है। 1940 के दशक से यहाँ काफ़ी तरक्की हुई। यहाँ उत्पादित सूती व रेशमी कपड़ा मुख्यत: मुंबई, पुणे (भूतपूर्व पूना) और सतारा भेजा जाता है।
यह एक शैक्षणिक केंद्र भी है और यहाँ पुणे विश्वविद्यालय, से संबद्ध कई महाविद्यालय है। जिनमे मोहम्मदिया तिबिया महाविद्यालय, डेंटल कॉलेज, एक इंजीनियरिंग और एक फार्मेसी कॉलेज है।
2001 की जनगणना के अनुसार मालेगांव की कुल जनसंख्या 5,50,000 थी।