मारखोर
स्तनपायी जीव की एक प्रजाति / From Wikipedia, the free encyclopedia
मारखोर एक जंगली बकरे की प्रजाति है जो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में गिलगित-बाल्टिस्तान, चित्राल जिला, कलश घाटी और हुनजा घाटी के साथ-साथ नीलम घाटी के ऊपरी क्षेत्रों सहित अन्य उत्तरी क्षेत्रों में पाया जाता है। मारखोर भारत, अफगानिस्तान, उज्बेकिस्तान, ताजिकिस्तान और कश्मीर के कुछ हिस्सों में भी पाया जाता है। मारखोर प्रजाति को लुप्तप्राय माना जाता है। आज 2,500 से भी कम वयस्क मारखोर जीवित हैं। मारखोर पाकिस्तान का राष्ट्रीय पशु है।