मानचित्रावली
From Wikipedia, the free encyclopedia
मानचित्रों के संग्रह को मानचित्रावली या एटलस (Atlas) कहते हैं। मानचित्रावली में विश्व की भौगोलिक और राजनैतिक सूचनाएँ होती हैं किन्तु विश्व के विभिन्न भागों की सामाजिक, धार्मिक और आर्थिक, भाषाई जानकारियों वाले एटलस भी बनाए जाते हैं। अब तो धरती के अलावा अन्य ग्रहों के एटलस भी बनने लगे हैं। पहले एटलस केवल कागज पर आलेखित सूचना के रूप में होते थे किन्तु अब एलेक्ट्रॉनिक एवं अन्य स्वरूपों में भी एटलस उपलब्ध हैं।