![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/f/f0/Claudius_Ptolemy-_The_World.jpg/640px-Claudius_Ptolemy-_The_World.jpg&w=640&q=50)
मानचित्रकला
From Wikipedia, the free encyclopedia
मानचित्र तथा विभिन्न संबंधित उपकरणों की रचना, इनके सिद्धांतों और विधियों का ज्ञान एवं अध्ययन मानचित्रकला कहलाता है। मानचित्र के अतिरिक्त तथ्य प्रदर्शन के लिये विविध प्रकार के अन्य उपकरण, जैसे उच्चावचन मॉडल, गोलक, मानारेख आदि भी बनाए जाते हैं।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/f/f0/Claudius_Ptolemy-_The_World.jpg/640px-Claudius_Ptolemy-_The_World.jpg)
मानचित्रकला में विज्ञान, सौंदर्यमीमांसा तथा तकनीक का मिश्रण है। 'कार्टोग्राफी' शब्द यूनानी Χάρτης, chártēs = कागज तथा graphein = 'लिखना' से बना है।