माणिक सरकार
त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री / From Wikipedia, the free encyclopedia
माणिक सरकार (जन्म: 22 जनवरी 1949) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो मार्च 1998 से मार्च 2018 तक त्रिपुरा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) से संबद्ध हैं तथा पार्टी पोलितब्यूरो के सदस्य भी हैं।[1][2] 2013 के विधानसभा चुनावों के बाद वे लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बने। वर्तमान में, वह त्रिपुरा विधान सभा में विपक्ष के नेता हैं।
सामान्य तथ्य माणिक सरकार, राज्यपाल ...
माणिक सरकार | |
---|---|
![]() | |
माणिक सरकार | |
त्रिपुरा के 10वें मुख्यमंत्री | |
पद बहाल 11 मार्च 1998 – 4 मार्च 2018 | |
राज्यपाल | तथागत राय |
पूर्वा धिकारी | दशरथ देब |
उत्तरा धिकारी | बिप्लब देव |
चुनाव-क्षेत्र | धनपुर |
जन्म | 22 जनवरी 1949 (1949-01-22) (आयु 75) राधाकिशोरपुर, त्रिपुराਬਿਜਲੀ ਰਾਜਭਰ |
राजनीतिक दल | भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) |
जीवन संगी | पाँचाली भट्टाचार्य |
निवास | अगरतला, त्रिपुरा |
धर्म | नास्तिक |
जालस्थल | chiefminister.html |
बंद करें
श्री सरकार अपना मुख्यमंत्री पद का वेतन व भत्ते पार्टी को दान देते हैं जो कि उन्हे ₹5,000 (US$73) रुपये गुजारा भत्ता देती है।[3] वे भारत के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों में सबसे कम धनी व्यक्ति हो सकते हैं।[4][5]