![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/9/91/Pyrite_-_Huanzala_mine%252C_Huallanca%252C_Bolognesi%252C_Ancash%252C_Peru.jpg/640px-Pyrite_-_Huanzala_mine%252C_Huallanca%252C_Bolognesi%252C_Ancash%252C_Peru.jpg&w=640&q=50)
माक्षिक
From Wikipedia, the free encyclopedia
माक्षिक या पाइराइट (Pyrite) एक खनिज है जिसमे लौह और गंधक का यौगिक (Fe S2) है। इसे 'मूर्खों का सोना' (fool's gold) भी कहते हैं। इसमें लौह की मात्रा ४६.६ प्रतिशत रहती है। लौह खनिज होते हुए भी पाइराइट का उपयोग लौह उद्योग में नहीं होता, क्योंकि इसमें विद्यमान गंधक की मात्रा लोहे के लिए बड़ी हानिकारक होती है। पाइराइट का महत्व इस खनिज से उपलब्ध गंध के कारण है। गंधक से गंधक का अम्ल तैयार किया जाता है, जो वर्तमान युग के उद्योगों के लिए महत्वपूर्ण रसायन है।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/9/91/Pyrite_-_Huanzala_mine%2C_Huallanca%2C_Bolognesi%2C_Ancash%2C_Peru.jpg/640px-Pyrite_-_Huanzala_mine%2C_Huallanca%2C_Bolognesi%2C_Ancash%2C_Peru.jpg)