माइकल कोलिन्स
From Wikipedia, the free encyclopedia
माइकल कोलिन्स (Michael Collins; अक्टूबर 31, 1930 – अप्रैल 28, 2021) अमेरिकी खगोलयात्री थे जो अपोलो 11 कमांड मोड्यूल कोलंबिया को वर्ष 1969 में चन्द्रमा के चारो तरफ़ उड़ाया जिसमें उनके साथी चालकदल सदस्य नील आर्मस्ट्रांग और बज़ एल्ड्रिन चांद की सतह पर चलने वाले सबसे पहले सदस्य थे। वो संयुक्त राज्य अमेरिकी वायु सेना रिज़र्व में टेस्ट पायलेट और मेजर जनरल भी थे।
माइकल कोलिन्स | |
---|---|
अप्रैल 1969 में कोलिन्स | |
12वें सार्वजनिक मामलों के सहायक राज्य सचिव | |
पद बहाल जनवरी 6, 1970 – अप्रैल 11, 1971 | |
राष्ट्रपति | रिचर्ड निक्सन |
पूर्वा धिकारी | डिक्सन डोनले |
उत्तरा धिकारी | कैरोल लैस |
जन्म | 31 अक्टूबर 1930 रोम, किंगडम ऑफ़ इटली |
मृत्यु | अप्रैल 28, 2021(2021-04-28) (उम्र 90) फ्लोरिडा, संयुक्त राज्य अमेरिका |
राष्ट्रीयता | अमेरिकी |
जीवन संगी | पेट्रीसिया फिननेगन (वि॰ 1957; नि॰ 2014) |
संबंध |
|
बच्चे | 3 |
शैक्षिक सम्बद्धता | संयुक्त राज्य अमेरिका की सैन्य अकादमी, बी॰एस॰ 1952 |
व्यवसाय | लड़ाकू विमान चालक, टेस्ट पायलेट |
हस्ताक्षर | |
सैन्य सेवा | |
निष्ठा | संयुक्त राज्य अमेरिका |
सेवा/शाखा | संयुक्त राज्य वायुसेना |
सेवा काल |
|
पद | मेजर जनरल |
कोलिन्स ने वर्ष 1952 की कक्षा में संयुक्त राज्य अमेरिका की सैन्य अकादमी से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने संयुक्त राज्य वायुसेना से जुड़ गये और फ़्रान्स के चम्बलि-बुसिएरेस एयर बेस पर एफ़-86 सब्रे फ़ाइटर्स को उड़ाना आरम्भ किया। वर्ष 1960 में उनका चयन एडवर्ड्स वायु सेना बेस पर यूएस एयर फोर्स एक्सपेरिमेंटल फ़्लाइट टेस्ट पायलेट स्कूल में हुआ जहाँ उन्होंने एयरोस्पेस रिसर्च पायलट स्कूल से (क्लास III) शिक्षा प्राप्त की।
वर्ष 1963 में नासा के 14 खगोलयात्रियों की तीसरी सूची में चयनित करने के पश्चात् कोलिन्स ने दो बार अंतरिक्ष यात्रा की। उनकी अंतरिक्ष में पहली उड़ान वर्ष 1966 में जेमीनी 10 के साथ थी जिसमें वो और कमांड पायलेट जॉन यंग ने दो अंतरिक्षयानों के साथ कक्षीय संवहन निष्पादित किया और अंतरिक्ष में चहलकदमी (इसे ईवीए अथवा स्पेसवॉक भी कहते हैं) की। वर्ष 1969 में अपोलो 11 मिशन में चयनित चन्द्रमा के लिए उड़ान भरने वाले 24 लोगों में से एक थे जिसमें उन्होंने तीस बार परिक्रमा की। वो स्पेसवॉक करने वाले चौथे (तीसरे अमेरिकी) और एक से अधिक स्पेसवॉक करने वाले पहले व्यक्ति थे। यंग के बाद अपोलो 10 के कमांड मॉड्यूल को उड़ाने वाले दूसरे व्यक्ति थे जिन्होंने अकेले चन्द्रमा की परिक्रमा की।
वर्ष 1970 में नासा से सेवानिवृत्त होने के पश्चात् कोलिन्स ने डिपार्टमेंट ऑफ़ स्टेट में सार्वजनिक मामलों के सहायक राज्य सचिव की नौकरी आरम्भ की। एक वर्ष पश्चात् वो नेशनल एयर स्पेस म्यूज़ियम (राष्ट्रीय वायु और अंतरिक्ष संग्रहालय) के निर्देशक बन गये और वर्ष 1978 तक इस पद पर कार्यरत रहे, जब तक वो स्मिथसोनियन इंस्टीट्यूशन में उपसचिव के पद पर कार्यरत हुये। वर्ष 1980 में उन्होंने एलटीवी एयरोस्पेस के उपाध्यक्ष की नौकरी प्राप्त की। वर्ष 1985 में उन्होंने इस पद से त्यागपत्र दे दिया और स्वयं का परामर्श केन्द्र स्थापित किया। अपने अपोलो 11 के साथियों के साथ कोलिन्स को वर्ष 1969 में प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ़ फ्रीडम और वर्ष 2011 में कॉन्ग्रेसनल गोल्ड मेडल सम्मानित किया गया।