मध्य अमेरिका
From Wikipedia, the free encyclopedia
मध्य अमेरिका (या, केन्द्रीय अमेरिका ; स्पेनी: América Central) अमेरिकी महाद्वीप का मध्य भौगोलिक क्षेत्र है। यह उत्तर अमेरिकी महाद्वीप का सबसे दक्षिणी हिस्सा है, जो दक्षिण में दक्षिण अमेरिका के साथ जोड़ता है। कभी-कभी इसे अमेरिका के एक उपमहाद्वीप के रूप में परिभाषित किया जाता है।[2] इस क्षेत्र की सीमा उत्तर में मेक्सिको, दक्षिण-पूर्व में कोलंबिया, पूर्व में कैरिबियन सागर और पश्चिम और दक्षिण में प्रशांत महासागर से लगती है। मध्य अमेरिका में सात देश शामिल हैं: बेलीज, कोस्टा रिका, अल सल्वाडोर, ग्वाटेमाला, होंडुरास, निकारागुआ और पनामा। केंद्रीय अमेरिका की संयुक्त जनसंख्या 41,739,000 (2009 अनुमान)[3]और 42,688,190 (2012 अनुमान) के बीच होने का अनुमान है।[4]
Area | 523,780 वर्ग किमी |
---|---|
Population | 41,739,000 (2009 अनु.) |
Density | 77 प्रति वर्ग किमी |
Countries | 7 |
Demonym | केंद्रीय अमेरिकी, अमेरिकी |
GDP | $107.7 बिलियन (exchange rate) (2006) $ 226.3 बिलियन (purchasing power parity) (2006). |
GDP per capita | $2,541 (exchange rate) (2006) $5,339 (purchasing power parity) (2006). |
Languages | Spanish, English, Mayan languages, Garifuna, Kriol, European languages, and many others |
Time Zones | UTC - 6:00, UTC - 5:00 |
Largest cities (2002) | Tegucigalpa Managua Guatemala City San Salvador San Pedro Sula Panama City San José, Costa Rica Santa Ana, El Salvador León San Miguel[1] |
यह उतर अमेरिका के अंतर्गत सबसे दक्षिण के 7 देश हैं, जो दक्षिण अमेरिका से जुडा हुआ भाग है। इन देशों का समूह लैटिन अमेरिका के अंतर्गत आता है।