मदन लाल खुराना
भारतीय राजनीतिज्ञ / From Wikipedia, the free encyclopedia
मदन लाल खुराना (15 अक्टूबर 1936-27 अक्टूबर 2018) एक भारतीय राजनेता थे जो १९९३ से १९९६ के मध्य दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे। वो २००४ में राजस्थान के राज्यपाल भी रहे[1]। वो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा भारतीय जनता पार्टी के सदस्य रहे। मदनलाल खुराना उन नेताओं में शामिल थे जो भाजपा की स्थापना से पहले से ही संघ परिवार से जुड़े हुए थे। वे 1965 से 1967 तक जनसंघ के महासचिव रहे और दिल्ली में जनसंघ के चर्चित चेहरों में रहे।
सामान्य तथ्य मदन लाल खुराना, राजस्थान के राज्यपाल ...
मदन लाल खुराना | |
---|---|
२००५ में एक रैली को सम्बोधित करते हुये मदनलाल खुराना | |
पद बहाल 14 जनवरी 2004 – 1 नवम्बर 2004 | |
पूर्वा धिकारी | कैलाशपति मिश्र (अतिरिक्त कार्यभार) |
उत्तरा धिकारी | टी॰वी॰ राजेश्वर (अतिरिक्त कार्यभार) |
तीसरे दिल्ली के मुख्यमंत्री | |
पद बहाल 2 दिसम्बर 1993 – 26 फ़रवरी 1996 | |
पूर्वा धिकारी | राष्ट्रपति शासन* |
उत्तरा धिकारी | साहिब सिंह वर्मा |
जन्म | 15 अक्टूबर 1936 ल्याल्लपुर, पंजाब, ब्रिटिश भारत (वर्तमान फ़ैसलाबाद, पंजाब, पाकिस्तान)ਬਿਜਲੀ ਰਾਜਭਰ |
मृत्यु | 27 अक्टूबर 2018 अक्टूबर 27, 2018(2018-10-27) (उम्र 82) नई दिल्ली,भारतਬਿਜਲੀ ਰਾਜਭਰ |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
निवास | नई दिल्ली |
शैक्षिक सम्बद्धता | इलाहाबाद विश्वविद्यालय |
धर्म | हिन्दू धर्म |
बंद करें
उन्नीस सौ नब्बे के दशक में मदनलाल खुराना भाजपा की दिल्ली इकाई का चेहरा थे। कार्यकर्ताओं के बीच उन्हें 'दिल्ली का शेर' कहा जाता था।