मणि भवन
From Wikipedia, the free encyclopedia
मणि भवन भारत के मुंबई में स्थित एक ऐतिहासिक महत्व का भवन जहाँ गांधीजी ने काफी समय तक निवास किया और भारत की स्वतंत्रता का आंदोलन चलाया। वर्ष 1917 से 1934 गांधीजी का यह निवास था।
यह भवन मुम्बई के गामदेवी क्षेत्र के १९ लेबर्नम मार्ग पर स्थित है। यह भवन रेवाशंकर जगजीवन झावेरी का था जो गांधीजी के मित्र थे। यह काल भारत के स्वतंत्रता संग्राम के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण था जब असहयोग आंदोलन, दाण्डी यात्रा, सविनय अवज्ञा आंदोलन जैसे आम लोगों से जुड़े आंदोलन चले। इस दौरान इस घर में कई बैठकें हुईं जिसमें देश के बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया। जब गर्मी होती थी, तो बैठकों का दौर छत पर चलता था।