![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/a/ac/Mecca_Masjid%252C_Hyderabad%252C_India.jpg/640px-Mecca_Masjid%252C_Hyderabad%252C_India.jpg&w=640&q=50)
मक्का मस्जिद
From Wikipedia, the free encyclopedia
मक्का मस्जिद, हैदराबाद, भारत में सबसे पुरानी मस्जिदों में से एक है। और यह भारत के सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है। मक्का मस्जिद पुराने शहर हैदराबाद में एक सूचीबद्ध विरासत इमारत है, जो चौमाहल्ला पैलेस, लाद बाजार और चारमीनार के ऐतिहासिक स्थलों के नजदीक है।
मक्का मस्जिद | |
---|---|
![]() मक्का मस्जिद | |
धर्म संबंधी जानकारी | |
सम्बद्धता | Islam |
चर्च या संगठनात्मक स्थिति | मस्जिद |
अवस्थिति जानकारी | |
अवस्थिति | हैदराबाद |
राज्य | तेलंगाना, भारत[1] |
भौगोलिक निर्देशांक | 17.360305°N 78.473416°E / 17.360305; 78.473416 |
वास्तु विवरण | |
प्रकार | इस्लामी वास्तुकला |
शैली | कुत्ब शाही, आसफ़ जाही |
निर्माण पूर्ण | 1694 |
आयाम विवरण | |
क्षमता | 20,000 |
लम्बाई | 67 m |
चौड़ाई | 54 m |
ऊँचाई (अधि.) | 23 m |
निर्माण सामग्री | Granite |
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/a/ac/Mecca_Masjid%2C_Hyderabad%2C_India.jpg/640px-Mecca_Masjid%2C_Hyderabad%2C_India.jpg)
मक्का मस्जिद हैदराबाद, भारत में स्थित एक मस्जिद और ऐतिहासिक इमारत है। मुहम्मद क़ुली क़ुत्ब शाह, हैदराबाद के 6वें सुलतान ने 1617 मे मीर फ़ैज़ुल्लाह बैग़ और रंगियाह चौधरी के निगरानी मे इसका निर्माण शुरू किया था। यह काम अब्दुल्लाह क़ुतुब शाह और ताना शाह के वक़्त में ज़ारी रहा और 1694 में मुग़ल सम्राट औरंग़ज़ेब के वक़्त में पूरा हुआ। कहते है कि इसे बनाने मे लगभग 8000 राजगीर और 77 वर्ष लगे।
कुतुब शाही राजवंश के पांचवें शासक मोहम्मद कुली कुतुब शाह ने इस्लाम की सबसे पवित्र जगह मक्का से लाई गई मिट्टी से बने ईंटों से इसका निर्माण शुरू किया, और उन्हें मस्जिद के केंद्रीय कमान के निर्माण में इस्तेमाल किया, इस प्रकार मस्जिद को मक्काह मस्जिद रखा गया। मोहम्मद कुली कुतुब शाह ने इस मस्जिद का निर्माण शहर के केंद्रपंथ में करके इसके आसपास शहर की योजना की थी । [2]