![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/4/4d/EE-Lahemaa-Bagno_Viru.jpg/640px-EE-Lahemaa-Bagno_Viru.jpg&w=640&q=50)
भूदृश्य
From Wikipedia, the free encyclopedia
भूदृश्य (Landscape) किसी स्थान की दिखने वाली विशेषताओं और लक्षणों को कहते हैं। इसमें ज़मीन के किसी टुकड़े के कई गुण सम्मिलित हैं, मसलन पेड़-पौधे, पहाड़-ढलाने, नदियाँ, झील-तालाब, मैदान, घर, ईमारतें व अन्य निर्माण, समुद्र, इत्यादि। कभी-कभी इसमें मौसम के अस्थाई पहलुओं को भी गिना जाता है, जैसे कि वर्षा, हिम, बिजली का गिरना या फिर दिन या रात का समय।[1]
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/4/4d/EE-Lahemaa-Bagno_Viru.jpg/640px-EE-Lahemaa-Bagno_Viru.jpg)