![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/4/47/Starved_girl.jpg/640px-Starved_girl.jpg&w=640&q=50)
भुखमरी
एक जीव के जीवन को बनाए रखने के लिए आवश्यक स्तर से नीचे, कैलोरी ऊर्जा सेवन में गंभीर कमी / From Wikipedia, the free encyclopedia
विटामिन, पोषक तत्वों और ऊर्जा अंतर्ग्रहण की गंभीर कमी को भुखमरी कहते हैं। यह कुपोषण का सबसे चरम रूप है। अधिक समय तक भुखमरी के कारण शरीर के कुछ अंग स्थायी रूप से नष्ट हो सकते हैं और [उद्धरण चाहिए] अंततः मृत्यु भी हो सकती है। अपक्षय शब्द भुखमरी के लक्षणों और प्रभाव की ओर संकेत करता है।
सामान्य तथ्य आईसीडी-१०, आईसीडी-९ ...
Starvation or lack of food वर्गीकरण व बाहरी संसाधन | |
![]() | |
---|---|
A girl during the Nigerian-Biafran war of the late 1960s, shown suffering the effects of severe hunger and malnutrition. | |
आईसीडी-१० | T73.0 |
आईसीडी-९ | 994.2 |
रोग डाटाबेस | 12415 |
एमईएसएच | D013217 |
बंद करें
विश्व स्वास्थ संगठन के अनुसार, विश्व के संपूर्ण स्वास्थ के लिए भूख स्वयं में ही एक गंभीर समस्या है।[1] डब्लूएचओ (WHO) यह भी कहता है कि अब तक शिशु मृत्यु के कुल में से आधे मामलों के लिए कुपोषण ही उत्तरदायी है।[1] एफएओ (FAO) के अनुसार, वर्तमान में 1 बिलियन से भी ज्यादा लोग, या इस ग्रह पर प्रति छः में से एक व्यक्ति, भुखमरी से प्रभावित है।[2]