![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/7/71/Nehru_art_gallary.jpg/640px-Nehru_art_gallary.jpg&w=640&q=50)
भिलाई
From Wikipedia, the free encyclopedia
भिलाई (Bhilai) भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग ज़िले में स्थित एक नगर है। यह भारत का एक प्रमुख औद्योगिक केन्द्र है और मध्य भारत का एक मुख्य शिक्षा केन्द्र भी है। भिलाई शिवनाथ नदी के तट पर बसा हुआ है। यह दुर्ग शहर से सटा हुआ है, जिस से दुर्ग-भिलाई वास्तव में इन जुड़वा शहरों का एक ही संयुक्त्त नगरीय क्षेत्र है। राष्ट्रीय राजमार्ग ५३ इसे कई अन्य प्रमुख शहरों से जोड़ता है।[1][2]
सामान्य तथ्य भिलाई Bhilai, ज़िला ...
भिलाई Bhilai | |
---|---|
![]() भिलाई सिविक सेंटर में स्थित नेहरू आर्ट गैलरी | |
निर्देशांक: 21.21°N 81.38°E / 21.21; 81.38 | |
ज़िला | दुर्ग ज़िला |
प्रान्त | छत्तीसगढ़ |
देश | ![]() |
ऊँचाई | 297 मी (974 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 10,64,223 |
भाषाएँ | |
• प्रचलित | हिन्दी, छत्तीसगढ़ी |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 490XXX |
दूरभाष कोड | 07693 |
वाहन पंजीकरण | CG-07 |
वेबसाइट | www |
बंद करें