![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/f/f6/Bharat_Ratna.jpg/640px-Bharat_Ratna.jpg&w=640&q=50)
भारत रत्न
भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान / From Wikipedia, the free encyclopedia
भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।[1][2][3] यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है। इन सेवाओं में कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल शामिल है। इस सम्मान की स्थापना 2 जनवरी 1954 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद द्वारा की गई थी। अन्य अलंकरणों के समान इस सम्मान को भी नाम के साथ पदवी के रूप में प्रयुक्त नहीं किया जा सकता।[4][5] प्रारम्भ में इस सम्मान को मरणोपरांत देने का प्रावधान नहीं था, यह प्रावधान 1955 में जोड़ा गया। तत्पश्चात 14 व्यक्तियों को यह सम्मान मरणोपरांत प्रदान किया गया। एक वर्ष में अधिकतम तीन व्यक्तियों को ही भारत रत्न दिया जा सकता है।[6]
भारत रत्न | ||
![]() | ||
सम्मान की जानकारी | ||
---|---|---|
प्रकार | नागरिक | |
श्रेणी | सम्मान | |
स्थापना वर्ष | 1954 | |
अंतिम अलंकरण | 2024 | |
कुल अलंकरण | 53 | |
अलंकरणकर्ता | भारत सरकार | |
विवरण | एक पीपल के पत्ते पर सूर्य की प्लैटिनम छवि के संग देवनागरी | |
प्रथम अलंकृत | सर्वपल्ली राधाकृष्णन | |
अंतिम अलंकृत | नानाजी देशमुख(मरणोपरांत) भूपेन हजारिका (मरणोपरांत) प्रणव मुखर्जी कर्पूरी ठाकुर (मरणोपरांत) लालकृष्ण आडवाणी चौधरी चरण सिंह (मरणोपरांत) पी॰ वी॰ नरसिम्हा राव (मरणोपरांत) एम॰ एस॰ स्वामीनाथन (मरणोपरांत) | |
सम्मान श्रेणी | ||
कोई नहीं ← भारत रत्न → पद्म विभूषण |
उल्लेखनीय योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले सम्मानों में भारत रत्न के पश्चात् क्रमशः पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री हैं।
सचिन तेंदुलकर एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिनको भारत रत्न प्राप्त हुआ है और वह भारत रत्न प्राप्त करने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति भी हैं। इसके पश्चात भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को भी प्राप्त हुआ है, यह उनको भारत को समर्पित अत्यन्त प्रभावशाली राजनीतिक जीवन के लिए दिया गया है। वर्ष 2024 में 5 लोगों को भारत रत्न देने की घोषणा की गयी है, जिनके नाम निम्न है- कर्पूरी ठाकुर (मरणोपरांत), लालकृष्ण आडवाणी(मरणोपरांत) , चौधरी चरण सिंह (मरणोपरांत), पी॰ वी॰ नरसिम्हा राव (मरणोपरांत), एम॰ एस॰ स्वामीनाथन (मरणोपरांत)। पहला भारत रत्न 1954 में दिया गया था।