भारतीय नागरिकों के लिए वीज़ा आवश्यकताएँ अन्य देशों के अधिकारियों द्वारा भारत के नागरिकों पर लगाए गए प्रशासनिक प्रवेश प्रतिबंध हैं। 10 फरवरी 2023 तक, भारतीय नागरिकों को 60 देशों और क्षेत्रों में वीज़ा-मुक्त या आगमन पर वीज़ा या ई-वीज़ा की सुविधा प्राप्त थी। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार यात्रा स्वतंत्रता के मामले में भारतीय पासपोर्ट 110 में से 84वें स्थान पर था। [1] 23 देशों में वीज़ा-मुक्त प्रवेश और 47 देशों के लिए आगमन पर वीज़ा सुविधा के साथ भारत ग्लोबल पासपोर्ट पावर रैंक में 96 में से 72वें स्थान पर है। [2]

Thumb
2022 से एक (नियमित या सामान्य) भारतीय पासपोर्ट

हाल के परिवर्तन

वीज़ा की आवश्यकता को इंडोनेशिया ने जुलाई 2017 में, कतर ने अगस्त 2017 में तथा ट्यूनीशिया ने अक्टूबर 2017 में हटा दिया था। [3] 2018 में रूसी सुदूर पूर्व के कुछ हिस्सों प्राइमरी और शेष खाबरोवस्क, सखालिन, चुकोटका और कामचटका जैसे क्षेत्रों को ई-वीज़ा का दर्जा दिया गया। [4] रूस 1 जनवरी 2021 से शुरूकर 16 दिनों तक के प्रवास के लिए भारतीय नागरिकों को ई-वीजा जारी करने के लिए तैयार था। सितंबर 2017 में किर्गिस्तान ने,नवंबर 2017 में आर्मेनिया तथा 2018 में वियतनाम और उजबेकिस्तान ने ऑनलाइन विज़िटर वीज़ा का अनुसरण किया। [5][6] योग्य भारतीय नागरिक अब संयुक्त राज्य अमेरिका में शीघ्र प्रवेश के लिए ग्लोबल एंट्री कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।

वीज़ा आवश्यकताएँ मानचित्र

Thumb
नियमित भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए वीज़ा आवश्यकताएँ

इन्हें भी देखें

  • हेनले पासपोर्ट इंडेक्स
  • ग्लोबल एंट्री

सन्दर्भ

Wikiwand in your browser!

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.

Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.