Loading AI tools
भारतीय जनता पार्टी की युवा शाखा विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
भारतीय जनता युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा शाखा है। इसकी स्थापना १९७८[1] में हुई थी. कलराज मिश्र भारतीय जनता युवा मोर्चा के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष[2] थे।
भारतीय जनता युवा मोर्चा | |
---|---|
अध्यक्ष | तेजस्वी सूर्या |
स्थापित | 1978 |
मुख्यालय | 6-A, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली, 110002 |
विचारधारा | एकात्म मानववाद |
वेबसाइट | |
http://bjym.org |
भारतीय जनता युवा मोर्चा में राष्ट्रीय अध्यक्ष उसके सर्वोच्च प्रतिनिधि है। निर्णय लेने का अधिकार राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पास है, जिसमें देश भर के वरिष्ठ नेता शामिल है। राज्य स्तर के संगठन की भी यही संरचना है, वहां संगठन का मुखिया अध्यक्ष होता है। कार्यकर्ता आधारित राजनैतिक दल भाजपा के कई बड़े नेता उसके इस युवा संगठन से प्राप्त हुए है, जैसे राजनाथ सिंह, प्रमोद महाजन, शिवराज सिंह चौहान आदि। वर्ष 2008 में, युवा मोचा ने केरल में बेरोजगारी और आतंकवाद के खिलाफ अभियान चलाया, जिसमें कहा गया कि भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) राज्य सरकार आतंकवाद पर नरम रुख रखती है।[3]
वर्ष | नाम |
---|---|
1978–1980 | कलराज मिश्र |
1980–1986 | सत्यदेव सिंह |
1986–1988 | प्रमोद महाजन |
1988–1990 | राजनाथ सिंह |
1990–1994 | जगत प्रकाश नड्डा |
1994–1997 | उमा भारती |
1997–2000 | रामाशीष राय |
2000–2002 | शिवराज सिंह चौहान |
2002–2005 | जी किशन रेड्डी |
2005–2007 | धर्मेन्द्र प्रधान |
2007–2010 | अमित ठाकर |
2010–2016 | अनुराग ठाकुर |
2016–2020 | पूनम महाजन |
2020-वर्तमान | तेजस्वी सूर्या |
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.