भारतीय जनता पार्टी
भारतीय राजनैतिक दल / From Wikipedia, the free encyclopedia
भारतीय जनता पार्टी (संक्षेप में, भा॰ज॰पा॰) भारत का एक राजनीतिक दल है, और भारत के दो प्रमुख राजनीतिक दलों में से एक है।[5] २०१४ के बाद से, यह १४वें एवं वर्तमान भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तहत भारत में सत्तारूढ़ राजनीतिक दल रहा है।[6] भाजपा दक्षिणपन्थी राजनीति से जुड़ी हुई है, और इसकी नीतियों ने ऐतिहासिक रूप से एक पारंपरिक हिंदू राष्ट्रवादी विचारधारा को प्रतिबिंबित किया है; इसके राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के साथ घनिष्ठ वैचारिक और संगठनात्मक संबंध हैं।[7] १८ दिसम्बर २०२३ तक कुल देश भर में १४३५ विधायक है, यह भारतीय संसद के साथ-साथ विभिन्न राज्य विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के मामले में देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। भाजपा के अक्टूबर २०२२ तक दावे के अनुसार १७ करोड़ से अधिक सदस्यों के साथ यह विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है।[8][9]
भारतीय जनता पार्टी | |
---|---|
संक्षेपाक्षर | भाजपा |
नेता | नरेन्द्र मोदी |
दल अध्यक्ष | जगत प्रकाश नड्डा |
महासचिव |
|
संसदीय दल अध्यक्ष | नरेन्द्र मोदी |
नेता लोकसभा | नरेन्द्र मोदी (प्रधानमन्त्री) |
नेता राज्यसभा | पीयूष गोयल |
गठन | 6 अप्रैल 1980 (44 वर्ष पूर्व) (1980-04-06) |
मुख्यालय |
६-ए, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली - ११०००२ |
गठबंधन | राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन |
लोकसभा मे सीटों की संख्या |
240 / 543 |
राज्यसभा मे सीटों की संख्या |
96 / 245 |
राज्य विधानसभा में सीटों की संख्या |
1,484 / 4,036 |
विचारधारा | |
प्रकाशन | कमल संदेश |
रंग | भगवा |
विद्यार्थी शाखा | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अनाधिकारिक) |
युवा शाखा Mulayam Singh youth brigade | भारतीय जनता युवा मोर्चा |
महिला शाखा | भाजपा महिला मोर्चा |
श्रमिक शाखा | भारतीय मजदूर संघ |
किसान शाखा | भाजपा किसान मोर्चा |
जालस्थल | bjp.org |
Election symbol | |
भारत की राजनीति राजनैतिक दल चुनाव |