![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/3/39/Colours_of_India_-_Silk_yarn_waiting_to_be_made_into_saris.jpg/640px-Colours_of_India_-_Silk_yarn_waiting_to_be_made_into_saris.jpg&w=640&q=50)
भारतीय उपमहाद्वीप में रेशम
From Wikipedia, the free encyclopedia
भारतीय उपमहाद्वीप में रेशम एक विलासिता की वस्तु रही है। भारत में, कच्चे शहतूत से बनने वाले रेशम का लगभग 97% भाग कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में राज्यों उत्पादित होता है। [1] इसमें भी रेशम उत्पादन का अधिकांश भाग मैसूर और उत्तरी बैंगलोर में होता है। [2] तमिलनाडु एक अन्य उभरता हुआ रेशम उत्पादन केन्द्र है जहां शहतूत की खेती सलेम, इरोड और धर्मपुरी जिलों में केंद्रित है। हैदराबाद (आंध्र प्रदेश) और गोबीचेट्टीपलायम (तमिलनाडु) में पहले पहल रेशम निर्माण की स्वचालित इकाइयों की स्थापना हुई थी। [3]
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/3/39/Colours_of_India_-_Silk_yarn_waiting_to_be_made_into_saris.jpg/640px-Colours_of_India_-_Silk_yarn_waiting_to_be_made_into_saris.jpg)