ब्रायन सिंगर
फिल्म निर्माता एवं निर्देशक / From Wikipedia, the free encyclopedia
ब्रायन जे सिंगर (जन्म: १७ सितंबर १९६५)[1] एक अमेरिकी निर्देशक, निर्माता और फिल्म और टेलीविजन के लेखक हैं। सिंगर ने १९८८ में विश्वविद्यालय से स्नातक होने के बाद अपनी पहली फिल्म लिखी और निर्देशित की। इसके बाद ९० के दशक में पब्लिक एक्सेस (१९९३) और द युस्युअल सस्पेक्ट्स (१९९५) जैसी फ़िल्मों को निर्देशित करने के बाद उन्होंने वर्ष २००० में एक्स-मैन फिल्म निर्देशित की। इस फिल्म की सफलता के बाद वह अब तक एक्स-मैन शृंखला की कई अन्य फिल्में भी निर्देशित कर चुके हैं। सिंगर बैड हेट हैरी प्रोडक्शंस के संस्थापक हैं, जिसने उनके द्वारा निर्देशित लगभग सभी फिल्मों का निर्माण या सह-निर्माण किया है।
सामान्य तथ्य ब्रायन सिंगर, जन्म ...
ब्रायन सिंगर | |
---|---|
२०१५ में सिंगर | |
जन्म |
ब्रायन जे सिंगर १७ सितंबर १९६५ न्यूयॉर्क नगर, न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य |
पेशा | निर्देशक, निर्माता, लेखक |
कार्यकाल | १९८८–वर्तमान |
बच्चे | १ |
बंद करें