![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/0/0e/Brahma_Sarovar.jpg/640px-Brahma_Sarovar.jpg&w=640&q=50)
ब्रह्मसरोवर
From Wikipedia, the free encyclopedia
ब्रह्मसरोवर भारत के हरियाणा राज्य के थानेसर में स्थित एक सरोवर है जो हिन्दुओं द्वारा अत्यन्त पवित्र माना जाता है।[1] सूर्यग्रहण के अवसर पर यहां विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर लाखों लोग ब्रह्मसरोवर में स्नान करते हैं। कई एकड़ में फैला हुआ यह तीर्थ वर्तमान में बहुत सुन्दर एवं सुसज्जित बना दिया गया है। कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड के द्वारा इसे बहुत दर्शनीय रूप प्रदान किया गया है तथा रात्रि में प्रकाश की भी व्यवस्था की गयी है।
ब्रह्मसरोवर | |
---|---|
![]() | |
स्थान | थानेसर, हरियाणा |
निर्देशांक | 29.96°N 76.83°E / 29.96; 76.83 |
द्रोणी देश | ![]() |
अधिकतम चौड़ाई | 1,800 फीट (550 मी॰) |
अधिकतम गहराई | 45 फीट (14 मी॰) |
कुरूक्षेत्र के जिन स्थानों की प्रसिद्धि संपूर्ण विश्व में फैली हई है उनमें ब्रह्मसरोवर सबसे प्रमुख है। इस तीर्थ के विषय में विभिन्न प्रकार की किंवदंतियां प्रसिद्ध हैं। इस तीर्थ के विषय में महाभारत तथा वामन पुराण में भी उल्लेख मिलता है। जिसमें इस तीर्थ को परमपिता ब्रह्मा जी से जोड़ा गया है। ब्रह्म सरोवर के उत्तरी तट पर कई धर्मशाला बनी हुई है जिनमें रोड़ धर्मशाला,गुर्जर धर्मशाला तथा जाट धर्मशाला मुख्य हैं ।इन दोनों धर्मशाला में सैलानियों को तीन समय का भोजन मुफ्त दिया जाता है।