ब्यार्ना स्त्रौस्त्रप
From Wikipedia, the free encyclopedia
ब्यार्ना स्त्रौस्त्रप ( डेनिश-Bjarne Stroustrup, जन्म 30 दिसंबर 1950) एक डेनिश कंप्यूटर वैज्ञानिक है, जो C ++ प्रोग्रामिंग भाषा के निर्माण और विकास के लिए सबसे ज़्यादा जाने जाते हैं। [2] फ़िलहाल वे कोलंबिया विश्वविद्यालय में एक विजिटिंग प्रोफेसर हैं, और मॉर्गन स्टेनली में न्यूयॉर्क में प्रबंध निदेशक के रूप में काम करते हैं। [3] [4] [5] [6] [7]
सामान्य तथ्य ब्यार्ना स्त्रौस्त्रप, जन्म ...
ब्यार्ना स्त्रौस्त्रप | |
---|---|
2010 में स्त्रौस्त्रप | |
जन्म |
30 दिसम्बर 1950 (1950-12-30) (आयु 73) आर्हस, डेनमार्क |
आवास | न्यू यॉर्क शहर, न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य[1] |
राष्ट्रीयता | डेनिश |
संस्थान |
Aarhus University University of Cambridge Texas A&M University Bell Labs Morgan Stanley Columbia University |
शिक्षा |
Aarhus University (MSc) University of Cambridge (PhD) |
डॉक्टरी सलाहकार | David Wheeler |
प्रसिद्धि | C++ |
उल्लेखनीय सम्मान |
|
बंद करें
उनका जन्म आर्हस, डेनमार्क में हुआ था। ब्यार्ना वर्तमान में डिस्ट्रिब्यूटेड सिस्टम्स (वितरित प्रणालियों), प्रोग्रामिंग तकनीकों, सॉफ्टवेयर विकास उपकरण और प्रोग्रामिंग भाषाओं पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उन्होंने C ++ भाषा प्रोग्रामिंग पर कई किताबें लिखी हैं। उनकी पुस्तक 'C ++ प्रोग्रामिंग लैंग्वेज' को C ++ प्रोग्रामिंग भाषा की सबसे प्रामाणिक पाठ्यपुस्तक माना जाता है।