बैजनाथ, उत्तराखण्ड
बैजनाथ उत्तराखण्ड राज्य के बागेश्वर जनपद में गोमती नदी के किनारे एक छोटा सा नगर है। यह अपने प्रा / From Wikipedia, the free encyclopedia
बैजनाथ (Baijnath) भारत के उत्तराखण्ड राज्य के बागेश्वर ज़िले में स्थित एक ऐतिहासिक व धार्मिक नगर है। यह गोमती नदी के तट पर बसा हुआ है।[1][2][3] यह अपने प्राचीन मंदिरों के लिए विख्यात है, जिन्हें भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों के रूप में मान्यता प्राप्त है।[4][5] बैजनाथ उन चार स्थानों में से एक है, जिन्हें भारत सरकार की स्वदेश दर्शन योजना के तहत 'शिव हेरिटेज सर्किट' से जोड़ा जाना है।[6][7]
सामान्य तथ्य बैजनाथ Baijnath, देश ...
बैजनाथ Baijnath | |
---|---|
ऊपर से नीचे: बैजनाथ दृश्य, बैजनाथ मन्दिर परिसर, बैजनाथ झील | |
निर्देशांक: 29.92°N 79.62°E / 29.92; 79.62 | |
देश | भारत |
राज्य | उत्तराखण्ड |
ज़िला | बागेश्वर ज़िला |
संस्थापक | नरसिंह देव |
भाषा | |
• प्रचलित | हिन्दी, कुमाऊँनी |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 263641 |
बंद करें