Loading AI tools
दिल्ली मेट्रो लाइन विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
बैंगनी लाइन दिल्ली मेट्रो रेल की एक लाइन है। यह लाइन अक्टूबर ३ को मध्य दिल्ली में स्थित केंद्रीय सचिवालय और दक्षिण दिल्ली में स्थित सरिता विहार के बीच आरम्भ हुई थी।[1][2][3][4] अक्टूबर तक इस लाइन को बदरपुर तक बढाया जायेगा। यह लाइन १५ किमी लम्बी है और इसपर कुल १३ मेट्रो स्टेशन है जो इस प्रकार हैं:
वायलेट लाइन को मूल रूप ,में मार्च २०१० में आरम्भ होना तय था। १२ जुलाई २००९ को जमरूदपुर के निकट इसके उपरिगामी मार्ग के एक भाग के गिर जाने के कारण छः लोगों की मृत्यु हो गई एवं १५ घायल हो गए। [5] इस कारण इसके चालू होने में विलम्ब हुआ। बदरपुर स्टेशन से एक विस्तार ६ सितंबर २०१५ को फ़रीदाबाद के लिये चालू हुआ।
इतिहास | ||||
---|---|---|---|---|
विलम्ब तिथि | टर्मिनी | लम्बाई | स्टेशन | |
3 October 2010 | केन्द्रीय सचिवालय | सरिता विहार | 13.6 किलोमीटर (8.5 मील) | 13 |
14 January 2011 | सरिता विहार | बदरपुर | 4.2 किलोमीटर (2.6 मील) | 3 |
26 June 2014 | मंडी हाउस | केन्द्रीय सचिवालय | 3.03 किलोमीटर (1.88 मील) | 2 |
8 June 2015 | मंडी हाउस | आई टी ओ | 0.972 किलोमीटर (0.604 मील) | 1 |
6 September 2015 | बदरपुर | एस्कॉर्ट्स मुजेसर | 13.875 किलोमीटर (8.622 मील) | 9 |
2017 | एस्कॉर्ट्स मुजेसर | बल्लभगढ़ | 3.205 किलोमीटर (1.991 मील) | 2 |
Total | ITO | एस्कॉर्ट्स मुजेसर | 35.175 किलोमीटर (21.857 मील) | 28 |
|
बैंगनी लाइन | |||||
---|---|---|---|---|---|
क्रम | स्टेशन का नाम | शुभारम्भ | जोड़ | अभिन्यास | |
१ | केन्द्रीय सचिवालय | ३ जुलाई २००५ | यलो लाइन | भूमिगत | |
२ | खान मार्केट | ४ अक्टूबर 2010[1][2][3][4] | कोई नहीं | भूमिगत | |
३ | लोधी कालोनी | ४ अक्टूबर 2010[1][2][3][4] | कोई नहीं | भूमिगत | |
४ | जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम | ४ अक्टूबर 2010[1][2][3][4] | कोई नहीं | भूमिगत | |
५ | लाजपत नगर | ४ अक्टूबर 2010[1][2][3][4] | कोई नहीं | उठा हुआ | |
६ | मूलचन्द | ४ अक्टूबर 2010[1][2][3][4] | कोई नहीं | उठा हुआ | |
७ | कैलाश कॉलोनी | ४ अक्टूबर 2010[1][2][3][4] | कोई नहीं | उठा हुआ | |
८ | नेहरू प्लेस | ४ अक्टूबर 2010[1][2][3][4] | कोई नहीं | उठा हुआ | |
९ | कालकाजी | ४ अक्टूबर 2010[1][2][3][4] | कोई नहीं | उठा हुआ | |
१० | गोविन्दपुरी | ४ अक्टूबर 2010[1][2][3][4] | कोई नहीं | उठा हुआ | |
११ | ओखला | ४ अक्टूबर 2010[1][2][3][4] | कोई नहीं | उठा हुआ | |
१२ | जसोला अपोलो | ४ अक्टूबर 2010[1][2][3][4] | कोई नहीं | उठा हुआ | |
१३ | सरिता विहार | ४ अक्टूबर 2010[1][2][3][4] | कोई नहीं | उठा हुआ | |
निर्माणाधीन | |||||
१४ | मोहन एस्टेट | अक्टूबर २०१०[1][2][3][4] | कोई नहीं | उठा हुआ | |
१५ | तुगलकाबाद | अक्टूबर २०१०[1][2][3][4] | कोई नहीं | उठा हुआ | |
१६ | बदरपुर | अक्टूबर २०१०[1][2][3][4] | कोई नहीं | उठा हुआ |
दिल्ली मेट्रो की यह लाइन २०१० राष्ट्रमण्डल खेलों के उद्घाटन वाले दिन अर्थात ३ अक्टूबर, २०१० को खोल दी गई थी। इस लाइन पर ही जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पड़ता है जिस कारण लाइन को इस दिन तक चालू करना आवश्यक था। हालांकि इस दिन केन्द्रीय सचिवालय से सरिता विहार स्टेशन तक ही इसे खोला गया और आगे बदरपुर तक की ५ किमी लम्बी लाइन को इसके १० देनों बाद यानी लगभग १३-१४ अक्टूबर २०१० तक खोलने का प्रावधान किया गया है।[6]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.