बैंक ऑफ अमेरिका
From Wikipedia, the free encyclopedia
बैंक ऑफ़ अमेरिका कॉरपोरेशन ([2]) एक वित्तीय सेवा प्रदान करने वाली कंपनी है, जो पूंजी (एसेट्स) के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका की सबसे बड़ी बैंक होल्डिंग कंपनी है और बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैपिटलाइजेशन) की दृष्टि से दूसरा सबसे बड़ा बैंक है। बैंक ऑफ़ अमेरिका 150 से अधिक देशों में अपने ग्राहकों को सेवाएं प्रदान कर रही है और इसका संबंध 99 प्रतिशत यू.एस. फॉर्चून 500 कंपनियों एवं 83 प्रतिशत फॉर्चून ग्लोबल 500 कंपनियों से है। यह कंपनी फ़ेडरल डिपोजिट इंश्योरेन्स कॉरपोरेशन (एफ़डीआईसी) की सदस्य है और एस&पी 500 इंडेक्स एवं डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज, दोनों का हिस्सा है।
बैंक ऑफ अमेरिका का लोगो | |
प्रकार | संयुक्त पूँजी कम्पनी, सार्वजनिक कंपनी[1] |
---|---|
व्यापार करती है | न्यूयॉर्क शेयर बाज़ार,[2] टोक्यो स्टॉक एक्स्चेंज |
उद्योग | वित्तीय सेवा, बैंक[3] |
नियति | सक्रिय |
स्थापना | शार्लोट[4] 1998, 1956, 1784 |
संस्थापक | लुआ त्रुटि Module:Wd में पंक्ति 2549 पर: The function "propertamircaies" does not exist। |
मुख्यालय | शार्लोट[4] |
उत्पाद | बीमा, निवेश प्रबंधन, वित्तीय सेवा[4] |
राजस्व | 94,950,000,000 अमेरिकी डॉलर[5] |
प्रचालन आय | 18,995,000,000 अमेरिकी डॉलर[6][4] |
कुल संपत्ति | 2,144,000,000,000 अमेरिकी डॉलर[7] |
कुल इक्विटी | 272,920,000,000 अमेरिकी डॉलर[6][4] |
स्वामित्व | बर्कशायर हाथवे[8] |
कर्मचारी | 204,000[9][3] |
मातृ कंपनी | none |
वेबसाइट | https://www.bankofamerica.com/ |
2008 में बैंक द्वारा मेरिल लिंच के अधिग्रहण ने बैंक ऑफ़ अमेरिका को दुनिया का सबसे बड़ा वित्त प्रबंधक (वेल्थ मैनेजर) और निवेश बैंकिंग उद्योग (इन्वेस्ट्मेंट बैंकिंग इंडस्ट्री) का एक प्रमुख खिलाड़ी बना दिया.
अगस्त 2009 तक, कंपनी के अधीन यू.एस. के समस्त निवेश का 12.2% हिस्सा मौजूद था और यह सिटीग्रुप, जेपी मॉर्गन एवं वेल्स फ़ारगो – जो इसके मुख्य प्रतिस्पर्धी हैं - के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका के चार प्रमुख बैंकों में से एक है।