![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/d/d4/Bceti_xray.jpg/640px-Bceti_xray.jpg&w=640&q=50)
बेटा सॅटाए तारा
From Wikipedia, the free encyclopedia
बेटा सॅटाए, जिसका बायर नाम भी यही (β Cet, β Ceti) है, सीटस तारामंडल का सब से रोशन तारा है और पृथ्वी से दिखने वाले सभी तारों में से ५०वाँ सब से रोशन तारा है। यह हमसे ९६ प्रकाश-वर्ष की दूरी पर स्थित है और पृथ्वी से इसका औसत सापेक्ष कांतिमान (यानि चमक का मैग्निट्यूड) +२.०४ है।[1] आकाश के जिस क्षेत्र में यह नज़र आता है उसमें और कोई रोशन तारे नहीं हैं, जिस वजह से इसे आसानी से देखा जा सकता है।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/d/d4/Bceti_xray.jpg/320px-Bceti_xray.jpg)
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/0/04/Cetus_constellation_map.svg/230px-Cetus_constellation_map.svg.png)