बी॰ एस॰ येदयुरप्पा
भारतीय राजनीतिज्ञ / From Wikipedia, the free encyclopedia
डॉ॰ बूकानाकेरे सिद्धलिंगप्पा येदियुरप्पा, (कन्नड़: ಬೊಕನಕೆರೆ ಸಿದ್ಧಲಿಂಗಪ್ಪ ಯಡಿಯೂರಪ್ಪ), (जन्म: 27 फ़रवरी 1943[2]) एक भारतीय राजनेता और भारत के राज्य कर्नाटक के 19वें मुख्यमंत्री है, जिन्होंने 30 मई 2008 शपथ ग्रहण किया। येदियुरप्पा कर्नाटक राज्य की विधानसभा में शिकारीपुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक हैं। उन्होने साल भारतीय आम चुनाव, 2014 में शिमोगा से विशाल अंतर से जीता। भाजपा संगठन में उन्हे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद दिया गया लेकिन राज्य की राजनीति में उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हे राज्य का अध्यक्ष बना दिया गया। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2008 में जीत के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने थे। वे साल 2007 में जद(एस) के साथ गठबंधन टूटने से पहले भी थोड़े समय के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे। वे किसी भी दक्षिण भारतीय राज्य में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री हैं।[3] मुख्यमंत्री रहते हुए उन पर जमीन आवंटन में गड़बड़ी के आरोप लगे लेकिन हाल ही में उनको क्लीनचीट मिल गई है।
बी॰ एस॰ येद्युरप्पा | |
---|---|
पद बहाल 26 जुलाई 2019 – 28 जुलाई 2021 | |
राज्यपाल | थावरचंद गहलोत |
पूर्वा धिकारी | एच॰ डी॰ कुमारस्वामी |
उत्तरा धिकारी | बसवराज बोम्मई |
पद बहाल 27 मई 2018 – 29 मई 2018 | |
राज्यपाल | वजुभाई वाला |
पूर्वा धिकारी | सिद्दारमैया |
उत्तरा धिकारी | एच॰ डी॰ कुमारस्वामी |
पद बहाल 30 मई 2008 – 31 जुलाई 2011 | |
राज्यपाल | रामेश्वर ठाकुर
|
पूर्वा धिकारी | राष्ट्रपति शासन |
उत्तरा धिकारी | डी॰ वी॰ सदानन्द गौड़ा |
पद बहाल 12 नवम्बर 2007 – 19 नवम्बर 2007 | |
राज्यपाल | रामेश्वर ठाकुर |
पूर्वा धिकारी | एच॰ डी॰ कुमारस्वामी |
उत्तरा धिकारी | राष्ट्रपति शासन |
पद बहाल 16 मई 2014 – 16 जुलाई 2019 | |
पूर्वा धिकारी | बी॰ वाई॰ राघवेन्द्र |
पद बहाल 3 फरवरी 2006 – 9 अक्टूबर 2007 | |
पूर्वा धिकारी | एम॰ पी॰ प्रकाश |
उत्तरा धिकारी | आर॰ अशोक के॰ एस॰ ईश्वरप्पा |
जन्म | 27 फ़रवरी 1943 (1943-02-27) (आयु 81)[1] बूकानाकेरे, मैसूर साम्राज्य, ब्रिटिश भारत (अब कर्नाटक, भारत में) |
राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी (2012 से पूर्व; 2014–वर्तमान) |
जीवन संगी | मैत्रादेवी (बीमार) |
बच्चे | बी॰ वाई॰ राघवेन्द्र |
जालस्थल | yeddyurappa |
26 जुलाई 2019 को श्री येद्दयुरप्पा ने पुनः शपथ ग्रहण किया।