बीडब्ल्युएफ विश्व प्रतियोगिताएँ
From Wikipedia, the free encyclopedia
बीडब्ल्युएफ विश्व प्रतियोगिताएँ (पहले आईबीएफ विश्व प्रतियोगिताएँ, अन्य नाम विश्व बैडमिंटन प्रतियोगिताएँ) एक विश्व स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता है जो विश्व बैडमिंटन संघ/बीडब्ल्युएफ के द्वारा आयोजित करायी जाती है। ग्रीष्मकालीन ओलम्पिकों के साथ-साथ ये प्रतियोगिताएँ किसी अन्य प्रतियोगिता की तुलना में खिलाड़ियों को सर्वाधिक वरीयता अंक दिलाती हैं। [1] विजेताओं को विश्व विजेता के खिताब से नवाजा जाता है और स्वर्ण पदक दिये जाते हैं।[2] हालांकि इसमें कोइ पुरस्कार राशि नहीं मिलती है। [3]
Current season, competition or edition: 2015 बीडब्ल्युएफ विश्व प्रतियोगिताएँ | |
खेल | बैडमिंटन |
---|---|
स्थापित | 1977 |
देश | बीडब्ल्युएफ के सदस्य देश |
प्रतियोगिता की शुरुवात 1977 में हुई और 1983 तक हर तीसरे साल आयोजित की जाती रहीं। आईबीएफ को पहले दो प्रतियोगिताओं को आयोजित करने में मशक्क्त करनी पड़ी क्योंकि विश्व बैडमिंटन संघ भी आईबीएफ प्रतियोगिताओं के एक साल बाद ही उसी मानदण्ड के अपने विश्व स्तरीय प्रतियोगिताएँ आयोजित करवाता था। बाद में आईबीएफ का विश्व बैडमिंटन संघ में विलय हो गया। 1985 से 2005 तक यह प्रतियोगिता हर दो साल पर होने लगी। 2006 से ज्यादा खिलाड़ियों को विश्व विजेता बनने का मौका देने के लिये यह प्रतियोगिता हर साल आयोजित की जाती है। हालांकि ओलम्पिक वर्षों में यह प्रतियोगिता नहीं होती है क्योंकि ओलम्पिक स्वयं में ही एक विश्व स्तरीय प्रतियोगिता है।