![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/9/95/Himachal_Pradesh_locator_map.svg/langhi-640px-Himachal_Pradesh_locator_map.svg.png&w=640&q=50)
बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)
From Wikipedia, the free encyclopedia
बिलासपुर भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश का एक नगर है। यह हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के पश्चिमोत्तर में एक कृत्रिम झील गोविंदसागर के समीप स्थित है[1]। बिलासपुर, 'कहलूर' भी कहलाता है।सतलुज नदी के दक्षिण पूर्वी हिस्से में स्थित बिलासपुर समुद्र तल से 670 मीटर की ऊँचाई पर है। यह नगर धार्मिक पर्यटन में रूचि रखने वाले लोगों को काफी रास आता है। न्यू बिलासपुर टाउनशिप को देश का सबसे प्रथम नियोजित हिल टाउन के रूप में प्रतिष्ठित किया जाता है। यहां के नैना देवी का मंदिर निकट और दूर दराज के लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र रहता है। यहां बना भाखडा बांध भी अपनी ग्रेविटी के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है। बिलासपुर को प्राचीन किलों के लिए भी जाना जाता है। यहां आने वाले सैलानियों का अनुभव अन्य स्थानों से एकदम अलग होता है। कुछ अलग तरह के पर्यटन के शौकीन लोगों को यह स्थान काफी पसंद आता है। इसके उत्तर में मंडी और हमीरपुर जिले हैं, पश्चिम में ऊना और दक्षिण में सोलन जिले का नालागढ़ का क्षेत्र है।
बिलासपुर | |||||
— नगर — | |||||
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०) | |||||
देश | ![]() | ||||
राज्य | हिमाचल प्रदेश | ||||
जिलाधीक्षक | श्री देवेश कुमार | ||||
पुलिस अधीक्षक | |||||
जनसंख्या | १३०५८ (२००१ के अनुसार [update]) | ||||
क्षेत्रफल • ऊँचाई (AMSL) |
• ४७८ मीटर | ||||
विभिन्न कोड
| |||||
आधिकारिक जालस्थल: hpbilaspur.gov.in |