बिया नदी
From Wikipedia, the free encyclopedia
बिया नदी (रूसी: Бия, अंग्रेज़ी: Biya) रूस के साइबेरिया क्षेत्र में अल्ताई गणतंत्र और अल्ताई क्राय विभागों में स्थित एक ३०१ किमी लम्बी नदी है। यह तेलेत्स्कोये झील (Озеро Телецкое, Teletskoye lake) से शुरू होती है और आगे चलकर बियस्क शहर से २६ किमी दक्षिण-पश्चिम में इसका कतुन नदी के साथ विलय हो जाता है, जिसके बाद मिली हुई धारा साइबेरिया की महान ओब नदी कहलाती है।[1] बिया नदी का कुल जलसम्भर क्षेत्र ३७,००० वर्ग किमी है। यह हर साल नवम्बर से मध्य या दिसम्बर की शुरुआत में जम जाती है और अप्रैल में जाकर फिर पिघल जाती है। इसकी अधिकतम गहराई २८ फ़ुट (८.५ मीटर) है और इसपर बियस्क शहर तक जलीय यातायात चलता है।