बादामी गुफा मन्दिर भारत के कर्नाटक राज्य के उत्तरी भाग के बागलकोट ज़िले के बादामी ऐतिहासिक नगर में स्थित एक हिन्दू और जैन गुफा मन्दिरों का एक परिसर है। यह भारतीय शैलकर्तित वास्तुकला का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है, जिसमें विशेषकर बादामी चालुक्य वास्तुकला देखी जा सकती है। इस परिसर का निर्माण छठी शताब्दी में आरम्भ हुआ था। बादामी नगर का प्राचीन नाम "वातापी" था, और यह आरम्भिक चालुक्य राजवंश की राजधानी था, जिसने 6ठी से 8वीं शताब्दी तक कर्नाटक के अधिकांश भागों पर राज करा। बादामी गुफा मन्दिर दक्कन पठार के प्राचीनतम मन्दिरों में से हैं। इनके और ऐहोले के मन्दिरों के निर्माण से मलप्रभा नदी के घाटी क्षेत्र में मन्दिर वास्तुकला तेज़ी से विकसित होने लगी, और इसने आगे जाकर भारत-भर के हिन्दू मन्दिर निर्माण को प्रभावित करा।[2][3][4][5]

सामान्य तथ्य बादामी गुफा मंदिर, स्थान ...
बादामी गुफा मंदिर
Badami cave temples
ಬಾದಾಮಿ ಗುಹಾಲಯಗಳು
Thumb
बादामी गुफा न. 3 में विष्णु प्रतिमा।
Thumb
Map showing the location of बादामी गुफा मंदिर
स्थान बादामी, बागलकोट ज़िला, कर्नाटक, भारत
निर्देशांक 15°55′06″N 75°41′3″E
खोज छठी शताब्दी
भूतत्त्व बलुआ पत्थर
प्रवेश द्वार छह गुफाएँ
कठिनाई सरलतम
विशेषताएं यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल उम्मीदवार[1]
बंद करें

स्थानीय तथ्य

यह नगर अगस्त्य झील के पश्चिमी तट पर स्थित है, जो एक मानवकृत जलाशय है। झील एक मिट्टी की दीवार से घिरी है, जिस से पत्थर की सीढ़ीयाँ जल तक जाती हैं। झील उत्तर और दक्षिण में बाद के काल में बने दुर्गों से घिरी हुई है। शहर के दक्षिण-पूर्व में नरम बादामी बलुआ पत्थर से बने गुफाओं की संख्या 1 से 4 तक है। गुफा न. 1 में, हिंदू देवी-देवताओं और प्रसंगों की विभिन्न मूर्तियों के बीच, नटराज के रूप में तांडव-नृत्य करने वाले शिव की एक प्रमुख नक्काशी है। गुफा न. 2 ज्यादातर अपने अभिन्यास और आयामों के संदर्भ में गुफा न. 1 के समान है, जिसमें हिंदू प्रसंगों की विशेषता है, जिसमें विष्णु की त्रिविक्रम के रूप में उभड़ी हुई नक्काशी सबसे बड़ी है। गुफा न. 3 सबसे बड़ी है, जिसमें विष्णु से संबंधित पौराणिक कथाएं बनाई गई हैं, और यह परिसर में सबसे जटिल नक्काशीदार गुफा भी है। गुफा न. 4 जैन धर्म के प्रतिष्ठित लोगों को समर्पित है। झील के चारों ओर, बादामी में अतिरिक्त गुफाएँ हैं जिनमें से एक बौद्ध गुफा हो सकती है। 2015 में चार मुख्य गुफाओं से लगभग 500 मीटर (1,600 फीट), 27 हिंदू नक्काशियों के साथ एक अन्य गुफा की खोज हुई थी।

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ

सामान्य तथ्य बादामी गुफा मंदिर के बारे में, विकिपीडिया के बन्धुप्रकल्पों पर और जाने: ...
बंद करें

सन्दर्भ

Wikiwand in your browser!

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.

Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.