बाइंथा ब्राक
From Wikipedia, the free encyclopedia
बाइंथा ब्राक (Baintha Brakk), जिसे दानव (The Ogre, द ओगर) भी कहा जाता है, काराकोरम पर्वतमाला की पनमाह मुज़ताग़ उपश्रेणी का सबसे ऊँचा पर्वत है और विश्व का 87वाँ सर्वोच्च पर्वत भी है। यह पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र में है जिसपर भारत अपनी सम्प्रभुता और अपने जम्मू और कश्मीर राज्य का अंग होने का दावा करता है। यह एक तीखी ढलान और पत्थरीली चट्टानों वाला पर्वत है जिसे चढ़ना बहुत कठिन माना जाता है। यह बियाफ़ो हिमानी की उत्तरी तरफ़ खड़ा हुआ है।[3]
सामान्य तथ्य बाइंथा ब्राक, उच्चतम बिंदु ...
बाइंथा ब्राक | |
---|---|
दानव Baintha Brakk / The Ogre | |
उच्चतम बिंदु | |
ऊँचाई | 7,285 मी॰ (23,901 फीट) 87वाँ सर्वोच्च |
उदग्रता | 1,891 मी॰ (6,204 फीट) [1] |
सूचीयन | चरम उदग्र शिखर |
निर्देशांक | 35°56′52″N 75°45′13″E |
भूगोल | |
स्थान | गिलगित-बल्तिस्तान, पाक-अधिकृत कश्मीर[2] |
मातृ श्रेणी | पनमाह मुज़ताग़, काराकोरम |
आरोहण | |
प्रथम आरोहण | जुलाई 13, 1977 |
सरलतम मार्ग | हिम व बर्फ़ पर चढ़ाई |
बंद करें