![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/d/d8/Chickensneckindia.jpg/640px-Chickensneckindia.jpg&w=640&q=50)
बांग्लादेश-भारत सीमा
From Wikipedia, the free encyclopedia
बांग्लादेश-भारत सीमा बांग्लादेश और भारत के बीच चलने वाली एक अंतर्राष्ट्रीय सीमा है जो बांग्लादेश के आठ विभागों और भारतीय राज्यों का सीमांकन करती है। बांग्लादेश और भारत 4,096 किलोमीटर लंबी (2,545 मील) अंतर्राष्ट्रीय सीमा साझा करते हैं।[2] जो कि दुनिया की पांचवीं सबसे लंबी सीमा है।
सामान्य तथ्य बांग्लादेश-भारत सीमा, विशेषताएँ ...
बांग्लादेश-भारत सीमा | |
---|---|
![]() | |
विशेषताएँ | |
लंबाई | 4,156 कि॰मी॰ (13,635,000 फीट) |
इतिहास | |
स्थापित | 17 अगस्त 1947 भारत का विभाजन |
वर्तमान आकार | 7 मई 2015 अंतर्वेशों का लेन-देन |
बंद करें
इसमें से असम में 262 किलोमीटर (163 मील), त्रिपुरा में 856 किलोमीटर (532 मील), 318 किलोमीटर (198 मील) मिजोरम में, 443 किमी (275 मील) मेघालय में और 2,217 किमी (1,378 मील) पश्चिम बंगाल में है। मय़मनसिंह, खुलना, राजशाही, रंगपुर, सिलहट और चटगांव के बांग्लादेशी विभाग सीमा पर स्थित हैं।