बर्नपुर
From Wikipedia, the free encyclopedia
बर्नपुर (बांग्ला: বার্ণপুর), पश्चिम बंगाल के आसनसोल उप मंडल का प्रमुख औद्योगिक नगर है। यह बर्धमान जिले में पड़ता है जो पश्चिम बंगाल के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र के खनन-औद्योगिक क्षेत्र के केन्द्र में है।
सामान्य तथ्य
बर्नपुर | |
— city — | |
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०) | |
देश | भारत |
राज्य | पश्चिम बंगाल |
ज़िला | बर्धमान |
संसदीय निर्वाचन क्षेत्र | आसनसोल |
विधायक निर्वाचन क्षेत्र | आसनसोल दक्षिण |
क्षेत्रफल • ऊँचाई (AMSL) |
• 75 मीटर (246 फी॰) |
आधिकारिक जालस्थल: bardhaman.gov.in/ |
बंद करें
इस नगर का नाम 'बर्न एण्ड कम्पनी' के नाम पर पड़ा है जिसने सन् १९१८ में इस्को को बढ़ावा दिया था। लौह-निर्माण संयंत्र के बनने के बाद यह कस्बा बस गया। सन् १९१८ में 'इण्डियन स्टैण्डर्ड वैगन फैक्टरी' को भी यहाँ स्थापित किया गया।