Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
फिलीपींस में कोई ६७ हजार वर्ष पहले मानव ने पदार्पण किया। १४वीं शताब्दी में फिलीपींस का भारत, इण्डोनेशिया, चीन और जापान के साथ व्यापक स्तर पर व्यापार होने लगा था। इसी शताब्दी में इण्डोनेशिया से आये अरब व्यापारियों ने यहाँ इस्लाम धर्म फैलाया।
पश्चिमी देशों से किसी व्यक्ति के फिलीपींस आने का लिखित उल्लेख फर्डिनाण्ड मैगलेन के रूप में मिलता है जो समर द्वीप पर १६ मार्च १५२१ को पहुँचा था। १५४२ में स्पेनी सैनिक पार्टी इन द्वीपों पर स्पेन का 'अधिकार' घोषित करते हुए स्पेन के राजकुमार फिलिप के नाम पर इसका नाम 'फिलीपींस' रख दिया। इस प्रकार फिलीपींस, स्पेन साम्राज्य के अधीन हो गया।
फिलीपींस एक खूबसूरत द्वीपीय देश है जो दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित है। इसके 7,000 से अधिक द्वीपों में एक अद्वितीय सांस्कृतिक और प्राकृतिक विविधता देखने को मिलती है। यहाँ के सफेद बालू वाले समुद्र तट, जैसे बोहोल, पालवान और सिबू, पर्यटकों को अपनी ओर खींचते हैं। मनीला, देश की राजधानी, एक समृद्ध ऐतिहासिक और आधुनिक मिश्रण का प्रतिनिधित्व करती है, जहाँ आप ऐतिहासिक स्थलों, जैसे कि इंट्रामुरोस, और आधुनिक शॉपिंग मॉल्स का आनंद ले सकते हैं। फिलीपींस की सांस्कृतिक विविधता यहाँ की स्थानीय परंपराओं, संगीत, नृत्य और व्यंजनों में देखने को मिलती है। यहां के लोग अपनी गर्मजोशी और मेहमाननवाजी के लिए प्रसिद्ध हैं। इसके अलावा, फिलीपींस की शानदार समुद्री जीवन, गहरे नीले समुद्र और अद्वितीय जलवायु इसे एक आदर्श पर्यटन स्थल बनाते हैं। यहाँ की भव्य प्राकृतिक सुंदरता और जीवनशैली, हर यात्रा करने वाले को एक अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करती है।
१८८६ में होसे रिसाल नामक क्रांतिकारी लेखक ने 'Noli Me Tangere' (The Lost Eden) नामक स्पेन-विरोधी उपन्यास रचा और स्वतंत्रता की भावना को जगाया। १८९६ में रिसाल को मृत्युदण्ड दे दिया गया।
१८९९ में पेरिस समझौते के द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका और स्पेन के बीच युद्ध समाप्त हुआ और फिलीपींसा अमेरिका के अधिकार में आ गया। इसी वर्ष फिलिपिनो लोगों ने अपने स्वतंत्रता की घोषणा कर दी और एमिलो अगुनाल्डो (Emilio Aguinaldo) के नेतृत्व में अमेरिका के विरुद्ध छापामार युद्ध आरम्भ किया।
१९४१ में जापान ने फिलीपींस पर आक्रमण किया।
४ जुलाई १९४६ को अमेरिका ने फिलीपींस के स्वतंत्रता की घोषणा की।
१९६५ में फर्डिनाण्ड मार्कोस राष्ट्रपति नियुक्त हुए। १९७२ में मार्कोस ने सैन्य शासन की घोषणा की।
१९८६ में मार्कोस को पदच्युत करके कोराजन एक्विनो (Corazon Aguino) राष्ट्रपति बनीं।
१९९२ में एक्विनो के रक्षा मंत्री फिडेल रामोस राष्त्रपरि का चुनाव जीते। अमेरिका ने सुबिक खाड़ी का नौसैनिक अड्डा बन्द किया।
१९९८ - पूर्व फिल्म स्टार जोसेफ एस्ट्राडा (Joseph Estrada) राष्ट्रपति निर्वाचित
२००१ जोसेफ एस्ट्राडा पदच्युत किये गये। जेल की सजा। माफी।
२०१० जून : बेनिग्नो नोयनोय एक्विनो (Benigno "Noynoy" Aquino) राष्ट्रपति बने।
यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.